लाइव टीवी

टी20 विश्व कप के लिए यूएई ने किया टीम का ऐलान, सबसे अनुभवी खिलाड़ी का कटा पत्ता

Updated Sep 17, 2022 | 19:25 IST

यूएई क्रिकेट टीम ने आगामी टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम और रिजर्व खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
यूएई क्रिकेट टीम

दुबई: अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी20 विश्व कप 2022 के लिए शनिवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यूएई की विश्व कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी रोहन मुस्तफा का नाम शामिल नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी टीम के ऐलान के बाद चर्चा का विषय बन गई है।

33 वर्षीय रोहन मुस्तफा हाल ही में टीम के लिए खेलते नजर आए थे। ओमान में आयोजित एशिया कप क्वालीफायर्स के दौरान उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। केरल के त्रिसूर में जन्में 34 वर्षीय चंदनगपोयिल रिजवान को टीम का कप्तान बनाया गया है। वृत्य अरविंद टीम के उपकप्तान होंगे। 


भारतीय मूल के खिलाड़ियों का है दबदबा

टीम में चार खिलाड़ियों को रिजर्व प्लेयर के रूप में जगह मिली है। जिसमें सुल्तान अहमद, फहद नवाज, विष्णु सुकुमारन, आदित्य शेट्टी, संचित शर्मा। यूएई की टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। कप्तान और उपकप्तान के अलावा भी कई अन्य खिलाड़ी भी भारतीय मूल के हैं। जिसमें चिराग सूरी, बासिल हमीद, आर्यन लकड़ा, कार्तिक मयप्पन, विष्णु सुकुमारन, आदित्य शेट्टी और संचित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। 

टी20 विश्व कप 2022 के लिए यूएई की टीम:
सीपी रिजवान (कप्तान), वृत्य अरविंद (उप-कप्तान), चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम, बासिल हमीद, आर्यन लकड़ा, जवर फरीद, काशिफ दाउद, कार्तिक मयप्पन, अहमद रजा, जहूर खान, जुनैद सिद्दीकी, साबिर अली, अलीशान शराफू और अयान खान।
रिजर्व खिलाड़ी: सुल्तान अहमद, फहद नवाज, विष्णु सुकुमारन, आदित्य शेट्टी, संचित शर्मा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल