लाइव टीवी

दोस्तों के दोस्त हैं धोनी, हर खास मौके पर रहते हैं मौजूद, कोच की पार्टी में भी हुए थे शामिल

Updated Jul 07, 2022 | 07:30 IST

भारतीय क्रिकेट टीम को आइसीसी की तीन ट्रॉफियां जिताने वाले महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही विश्व क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम हैं, लेकिन निजी जिंदगी में वह बेहद ही साधारण तरीके से रहना पसंद करते हैं। पूर्व कप्तान और खिलाड़ी माही खासतौर पर अपने बचपन के दोस्तों और कोचों को कभी नहीं भूले, जिनके साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले वक्त बिताया था। संन्यास लेने के बाद वह अकसर दोस्तों से मिलते-जुलते रहते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
dhoni in ranchi
मुख्य बातें
  • निजी जिंदगी में बेहद ही सहज तरीके से रहना पसंद करते हैं पूर्व कप्तान धोनी
  • बचपन के दोस्तों और कोचों के साथ बांटते हैं छोटी-छोटी खुशियां
  • माही के रांची वाले घर में हमेशा दोस्तों का रहता है आना-जाना

रांची: भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महान कप्तानों में शुमार किए जाने वाले पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपनी निजी जिंदगी में बेहद ही सहज तरीके से रहना पसंद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी का ज्यादातर समय रांची स्थित अपने घर और फॉर्म हाउस पर बीतता है। वह अपने परिवार के साथ ही रहना पसंद करते हैं। लेकिन खास बात यह है कि यह पूर्व कप्तान अपने बचपन के साथियों को भी नहीं भूला है।

टेनिस खेलने में माहिर माही

क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा धोनी को लॉन टेनिस खेलना भी बहुत पसंद है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी रांची में ही रहना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान भी वह अकसर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। यही कारण है कि जब भी उन्हें समय मिलता है, वह रांची के जेएससीए स्थित कोर्ट पर टेनिस का लुत्फ उठाते हैं। इस दौरान उनके साथ उनके टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार भी साथ रहते हैं। सुरेंद्र काफी समय से धोनी के दोस्त और टेनिस कोच हैं।

कोच की पार्टी में हुए थे शामिल
आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद धोनी रांची में ही थे। कुछ समय पहले उनके टेनिस कोच सुरेंद्र काका का जन्मदिन था। माही को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत अपने कोच के जन्मदिन में शामिल होने के लिए हामी भर दी। जन्मदिन की यह पार्टी रांची के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुई थी। धोनी के शामिल होने से सुरेंद्र काका की पार्टी में चार चांद लग गए और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस पार्टी में धोनी के अलावा झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के कई अधिकारी और सुरेंद्र काका की पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। केक कटने के बाद धोनी ने खुद अपने हाथों से सुरेंद्र काका को केक खिलाया और उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। 

शानदार तोहफा दिया
जन्मदिन के मौके पर धोनी अपने कोच के लिए एक शानदार तोहफा लेकर भी आए। धोनी ने सुरेंद्र काका को खास जूते गिफ्ट किए। इस गिफ्ट को पाकर सुरेंद्र काका काफी खुश नजर आए। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनीी खुशी का इजहार किया और बताया कि धोनी से उन्हें क्या शानदार तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि यह तोहफा उनके लिए यादगार है। इसके अलावा भी धोनी अपने पुराने दोस्तों से हर खास मौके पर मिलते रहते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल