लाइव टीवी

जब कांबली की पत्नी ने बॉलीवुड सिंगर के पिता को सरेआम पीटा, लगाया था गलत तरीके से छूने का इल्जाम

Vinod Kambli wife Andrea Hewitt
Updated Aug 17, 2022 | 21:59 IST

विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने कुछ साल पहले एक मशहूर बॉलीवुड सिंगर के पिता को सरेआम मारा था, जिसकी वजह से बॉलीवुड और खेल जगत में काफी हलचल मची थी।

Loading ...
Vinod Kambli wife Andrea HewittVinod Kambli wife Andrea Hewitt
तस्वीर साभार:&nbspPTI
एंड्रिया हेविट और विनोद कांबली (फाइल फोटो)

कभी अपने लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की इन दिनों काफी खस्ता हालत है। वह पाई-पाई को मोहताज हो गए हैं। कांबली का विवादों से गहरा नाता रहा है, जिसमें कई बार उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट का नाम भी आया। साल 2015 में कांबली और हेविट अपनी मेड को सैलरी नहीं देने का कारण चर्चा में रहे थे। उनकी मेड सोनी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया आरोप लगाया था कि उसे पिछले दो सालों से कोई सैलरी नहीं मिली। इसके अलावा, कांबली और हेविट जुलाई 2018 में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के परिवार से विवाद के बाद सुर्खियों में आए थे।

सिंगर के पिता को सरेआम पीटा

दरअसल, हेविट और तिवारी के परिवार बीच विवाद मुंबई के चर्चित इनऑर्बिट मॉल में हुआ था। हेविट ने सिंगर के पिता राजकुमार तिवारी को सरेआम मारा था। कांबली की पत्नी ने कहा था कि राजकुमार ने गलत तरीके से छुआ, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। तब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो हुआ था। वीडियो में नजर आया कि अंकित के पिता एक बच्ची के साथ हेविट के पास से गुजरते हैं और तभी वह सिर पर मार देती हैं। बता दें कि इस घटना पर उस वक्त कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी-अपनी राय रखी थी। सिंगर मीका सिंह और गीतकार मनोज मुंतशिर ने अंकित के पिता का सपोर्ट करते हुए कहा था कि उन्होंने वीडियो देखा, जिसमें कुछ भी गलत नहीं था।

हेविट-राजकुमार ने कही थी ये बात

हेविट ने इस विवाद पर कहा था, 'मुझे उस आदमी ने गलत तरीके से छुआ और मुझ पर अनुचित टिप्पणी की। मैंने बाद में जो किया वो सही था। इसके बाद उनके बेटे आए और मुझसे बहस करने लगे।' वहीं, राजकुमार ने कहा था, 'एक महिला ने मुझ पर उसे छूने का आरोप लगाया और उसने मुझे मारा। मैंने अपने बेटों को घटना के बारे में बताया। महिला और उसके पति विनोद कांबली हमारे साथ मारपीट करने लगे।' कांबली ने तब इस मामले पर ट्वीट कहा था कि कुछ दुष्ट लोगों ने मेरी पत्नी को गलत तरीके से छूने की कोशिश की और फिर अपने बेटों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली बोले- मुझे काम की जरूरत है, मेरा भी परिवार है

कांबली की पत्नी के साथ हुए विवाद पर अंकित तिवारी ने कहा था कि हम लोग मॉल में परिवार के साथ गए थे। मेरी भतीजी ने पिता से गेम जोन में जाकर खेलने की इच्छा जताई थी। मेरे पिता भतीजी को गेम जोन में लेकर जा रहे थे और तभी यह मामला हुआ। महिला ने मेरे पिता को बाएं हाथ से पंच मारा, जिसकी वजह से उनकी दाईं आंख पर चोट लगी। जो भी पिता के साथ किया गया वो पूरी तरह गलत था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल