लाइव टीवी

शारजाह में नहीं थमा बल्लेबाजों का कहर, 7 पारी में पूरा हुआ छक्कों शतक 

Updated Oct 04, 2020 | 17:49 IST

शारजाह क्रिकेट मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग और गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना हुआ है। महज 7 पारियों में बल्लेबाजों ने यहां छक्कों का शतक पूरा कर दिया है।

Loading ...
हार्दिक पांड्या( साभार IPL/BCCI)
मुख्य बातें
  • किरोन पोलार्ड ने जड़ा आईपीएल 2020 में शरजाह क्रिकेट ग्राउंड में 100वां छक्का
  • महज 7 पारियों में हो पार हो गया है ये जादूई आंकड़ा
  • आईपीएल 2020 में अब तक खेले गए सभी मैचों में लगे हैं कम से कम 28 छक्के

शारजाह: आईपीएल 2020 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चौकों छक्कों की आतिशबाजी रविवार को मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में भी जारी रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स और उसके कप्तान रोहित शर्मा ने छक्के के साथ टीम का और अपना खाता खोला। इसके बाद ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और मुंबई के खिलाड़ियों ने एक-एक करके पारी खत्म होते तक 14 छक्के जड़ दिए। एक बार फिर टीम 200 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही। लगातार सातवीं पारी में शारजाह में खेल रही टीम 200 रन बनाने में सफल हुई है।  

मुंबई की पारी के 18वें ओवर में संदीप शर्मा की गेंद को जैसे ही किरोन पोलार्ड हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार पहुंचाया। आईपीएल 2020 में शारजाह में छक्कों का शतक भी पूरा हो गया। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए आईपीएल के 3 मैचों में कुल 90 छक्के लगे थे। पोलार्ड के बल्ले से निकला छक्का इस मैच का 10वां छक्का था। इस तरह ये संख्या 100 के आंकड़ो को पार करगे साढ़े तीन मैच या सात पारियों में 104 तक पहुंच गई है। 

3 मैच में लगे चुके हैं 90 छक्के 
इस मैच से पहले यहां खेले गए सभी मैचों में कम से कम 28 छक्के लगे। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के खिलाफ 33 छक्के जड़े थे। जो कि आईपीएल इतिहास में एक मैच में साझा रूप से सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में 29 छक्के और दिल्ली कैपिटल्स-केकेआर के मुकाबले में 28 छक्के लगे थे। 

मुंबई ने जड़े 14 छक्के सनराइजर्स की बारी बाकी 
मुबई इंडियन्स की ओर से सनराइजर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 4 छक्के क्विटन डिकॉक ने जड़े। इसके अलावा 3 छक्के किरोन पोलार्ड ने जड़े। वहीं हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और इशान किशन ने 2-2 और रोहित शर्मा ने एक छक्का जड़ा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।