लाइव टीवी

IPL 2022 Purple Cap: ये हैं आईपीएल 2022 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर, टॉप-5 लिस्ट

Updated May 27, 2022 | 23:11 IST

IPL 2022 Purple Cap Holder, Most Wickets Taker in IPL 2022 (आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर 2022): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में कौन से गेंदबाज पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं, किसके नाम दर्ज हैं सर्वाधिक विकेट, यहां पर देखिए 27 मई (शुक्रवार) तक की ताजा तालिका स्थिति, जानिए कौन से गेंदबाज हैं इस समय ताजा लिस्ट में सबसे आगे।

Loading ...
वनिंदु हसरंगा (BCCI/IPL)
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022ः इस बार किस बॉलर के नाम होगी पर्पल कैप?
  • आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलती है 'पर्पल कैप'
  • 10 टीमों के कई धुरंधर गेंदबाजों के बीच है टक्कर, 27 मई तक का पूरा अपडेट

IPL 2022 Purple Cap Holder, Most Wickets Taker in IPL 2022 (आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर 2022): क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप 'टी20 क्रिकेट' की सबसे प्रतिष्ठित, दिलचस्प व रोमांचक क्रिकेट लीग इन दिनों करोड़ों फैंस का मनोरंजन कर रही है। कोविड-19 काल से काफी राहत मिलने के बाद एक बार फिर दर्शक मैदान पर हैं और तमाम खिलाड़ियों का धमाल भारतीय पिचों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बार टूर्नामेंट का आयोजन सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के चार वेन्यू तक सीमित रखा गया है और यहां पर भी तमाम दर्शक भारी संख्या में आकर टीमों की हौसलाअफजाई और प्रोत्साहन कर रहे हैं।

मुकाबले एक ही राज्य के कुछ मैदान पर हो रहे हैं, ऐसे में गेंदबाजों के लिए पिचों को समझना भी ज्यादा मुश्किल नहीं हो रहा होगा। अब तक आईपीएल 2022 में कौन से गेंदबाज रहे हैं सबसे सफल और इस समय किसके पास हैं सर्वाधिक विकेट यानी कौन है पर्पल कैप (PURPLE CAP) का सबसे बड़ा दावेदार, आइए यहां पर जानते हैं।

आईपीएल 2022 में शुरू होने के बाद पहले मुकाबले से लेकर अब तक तमाम गेंदबाज अपना पूरा जोर लगा रहे हैं और एक बार फिर पर्पल कैप के लिए जंग कड़ी हो चुकी हैं। मौजूदा सीजन में 27 मई (शुक्रवार) को खेले गए लखनऊ और बेंगलोर के बीच एलिमिनेटर मुकाबले के बाद पर्पल कैप के दावेदारों में कौन से पांच गेंदबाज सबसे आगे चल रहे हैं और इस समय कौन सा गेंदबाज टॉप पर है, यहां देखिए अब तक मौजूदा सीजन के टॉप-5 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट...

           नाम        मैच      विकेट       बेस्ट
   1. वनिंदु हसरंगा(RCB)         16           26        5/18
   2. युजवेंद्र चहल(RR)         16           26        5/40
   3. कगिसो रबाडा (PBKS)         13           23        4/33
   4. उमरान मलिक (SRH)         14           22        5/25
   5. कुलदीप यादव (KKR)         14           21        4/14

IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 की अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि इस लिस्ट में बराबर मैचों में बराबर विकेटों वाली स्थिति में बेहतर इकॉनमी रेट वाले गेंदबाजों को ऊपरी पायदान पर रखा गया है। पिछली बार आईपीएल सीजन में पर्पल कैप पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल ने कब्जा जमाया था। जिन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने की ड्वेन ब्रावो से बराबरी भी की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।