लाइव टीवी

इरफान पठान ने बताया कि अब CSK का क्या होगा, 40 साल के धोनी पर खास बयान दिया

Updated Apr 25, 2022 | 19:38 IST

Irfan Pathan's view of future of CSK in IPL 2022 and MS Dhoni as best finisher ever: आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की मौजूदा हालातों को लेकर इरफान पठान ने अपनी राय दी है। वहीं उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की फिनिशर के रूप में खूब तारीफ भी की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Irfan Pathan on MS Dhoni and CSK
मुख्य बातें
  • क्या आईपीएल 2022 प्लेऑफ में जा पाएगी चेन्नई सुपर किंग्स?
  • पूर्व भारतीय पेसर इरफान पठान ने अपनी राय बताई
  • फिनिशर के रूप में धोनी की जमकर तारीफ करते हुए पठान ने खास बयान दिया

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान को लगता है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फिनिशर के रूप में उनका प्रदर्शन किसी खिलाड़ी से कम नहीं है। 21 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच जीतने के बाद फिनिशर की सराहना जारी है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर भी बड़ी बात कही है।

चेन्नई के पूर्व कप्तान 40 वर्षीय धोनी ने बेहद कठिन परिस्थितियों में 13 गेंदों में नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली और सीएसके को पांच बार के चैंपियन के खिलाफ आखिरी गेंद पर मैच जीताने में मदद की। उन्होंने अंतिम चार गेंदों में 16 रन ऐसे समय में बनाए जब एमआई आईपीएल 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए तैयार दिख रहा था।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पठान ने कहा, "एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे महान फिनिशर हैं। साल दर साल इस लिस्ट में कोई और शामिल होता रहा है लेकिन धोनी को कोई नहीं हटा पाया है। वह इस लीग की पहचान हैं। एमएसडी और एबी डिविलियर्स आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े फिनिशर रहे हैं, लेकिन धोनी इसमें सबसे आगे हैं।"

ये भी पढ़ेंः धोनी ने मध्य प्रदेश से ऑर्डर किए 2 हजार कड़कनाथ मुर्गे, शासन ने भेजे रांची

अगर हम इस सीजन के बारे में बात करते हैं, तो राहुल तेवतिया, दिनेश कार्तिक, शिमरोन हेटमायर के नामों का उल्लेख करना उचित है क्योंकि वे अपनी टीमों के लिए लगातार मैच को अंतिम रूप दे रहे हैं। लेकिन जब अंतिम फिनिशर की बात आती है, तो जाहिर है कि केवल एक ही नाम दिमाग में आता है और वह धोनी का है।

CSK को हल्के में मत लेना

पठान ने यह भी दावा किया कि अंक तालिका के निचले हिस्से में रहने के बावजूद, कोई भी टीम अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स को हल्के में नहीं ले सकती है। पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, "कोई भी टीम सीएसके को कम करके आंकने की गलती नहीं कर सकती। यह एक ऐसी टीम है जो हार के भी जीत छीनना जानती है। इस टीम ने ऐसा कई बार किया है और यही कारण है कि यह हमेशा अन्य टीमों के लिए सबसे खतरनाक रही है।" ऐसे में पठान का इशारा साफ है कि चेन्नई की टीम अब भी आगे का सफर तय कर सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।