लाइव टीवी

मुंबई इंडियंस द्वारा 8 करोड़ रुपए में खरीदे जाने के बाद जोफ्रा आर्चर का 8 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

Updated Feb 14, 2022 | 13:48 IST

Jofra Archer viral tweet for MI: आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद जोफ्रा आर्चर का 8 साल पुराना ट्वीट वायरल हो गया है।

Loading ...
जोफ्रा आर्चर
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में खरीदा
  • आईपीएल 2022 में आर्चर उपलब्‍ध नहीं रहेंगे, लेकिन फिर भी मुंबई ने उन्‍हें खरीदा
  • आर्चर का मुंबई इंडियंस के बारे में किया 8 साल पुराना ट्वीट दोबारा सोशल मीडिया पर फैला

बेंगलुरु: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कई लोगों को चौंकाया जब रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली टीम ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के दूसरे दिन इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपए में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के साथ बोली युद्ध करके जोफ्रा आर्चर को हासिल किया। जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2022 में उपलब्‍ध नहीं होंगे, लेकिन यह जानने के बावजूद भी मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज पर मोटी रकम लुटाई।

मुंबई इंडियंस ने जब जोफ्रा आर्चर को खरीद लिया, तब फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया अकाउंट ने 8 साल पुराना ट्वीट शेयर किया, जो बहुत जल्‍द चर्चा का केंद्र बन गया। मुंबई इंडियंस ने 2014 में जोफ्रा आर्चर द्वारा किए ट्वीट 'मुंबई हकदार है।' पर जवाब दिया, 'हां, हम जानते हैं।' जोफ्रा आर्चर के लिए ऐसे कई ट्वीट वायरल हुए हैं, जिसमें उनकी भविष्‍यवाणी सही होती दिखती है। अपनी गति से बल्‍लेबाजों के मन में खौफ पैदा करने के अलावा वो विश्‍व क्रिकेट के व्‍यवसायिक ज्‍योतिष नाम से भी पहचाने जाते हैं। जोफ्रा आर्चर के पुराने ट्वीट हमेशा इंटरनेट पर क्रिकेट फैंस को चर्चा करने पर विश्‍वास करते हैं।

मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को नए सीजन से पहले 8 करोड़ रुपए में खरीदा है। 2023 में 15वां सीजन समाप्‍त होने के बाद आर्चर के मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ने की उम्‍मीद है। मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद जोफ्रा आर्चर ने कहा, 'मैं मुंबई इंडियंस से जुड़कर बहुत उत्‍साहित हूं। वो ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रही और मैं हमेशा से उनके लिए खेलना चाहता था। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे आखिरकार इस फ्रेंचाइजी से खेलने का मौका मिला और क्रिकेट के दिग्‍गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करूंगा। नए अध्‍याय की शुरूआत पर ध्‍यान है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।