लाइव टीवी

Punjab Kings IPL 2021 fixture: पंजाब किंग्‍स का पूरा कार्यक्रम और स्‍क्‍वाड

Updated Mar 28, 2021 | 18:27 IST

Punjab Kings, IPL 2021 Fixture: पंजाब किंग्‍स इस साल पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान संभालेगी। केएल राहुल इस टीम के कप्‍तान होंगे। देखिए पंजाब किंग्‍स कब अपने मैच खेलेगी और उसका पूरा स्‍क्‍वाड।

Loading ...
केएल राहुल, पंजाब किंग्‍स
मुख्य बातें
  • बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की
  • आईपीएल-14 में पंजाब अपने अभियान की शुरूआत मुंबई के खिलाफ करेगा
  • केएल राहुल के नेतृत्‍व में पहली बार आईपीएल खिताब जीतने उतरेगी पंजाब

नई दिल्‍ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 14वां एडिशन शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की थी कि आईपीएल-14 की शुरूआत 9 अप्रैल को होगी और इसका फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।

केएल राहुल के नेतृत्‍व वाली पंजाब किंग्‍स अपने अभियान की शुरूआत 12 अप्रैल को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। पंजाब ने अपना नाम बदला है और वह नई ऊर्जा के साथ मैदान संभालेगी। पिछले साल लीग चरण के पहले हाफ में दमदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब फिर बेपटरी हुई और अंक तालिका में छठें स्‍थान पर रही थी। इस साल पंजाब किंग्‍स पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान संभालेगी।

पंजाब किंग्‍स का पूरा कार्यक्रम देखिए यहां

तारीख  मैच  समय  मैदान
 12 अप्रैल, 2021  RR vs PK  7:30 शाम  मुंबई
16 अप्रैल, 2021  PK vs CSK  7:30 शाम  मुंबई
18 अप्रैल, 2021  DC vs PK  7:30 शाम  मुंबई
 23 अप्रैल, 2021  PK vs MI  7:30 शाम  चेन्नई
26 अप्रैल, 2021  PK vs KKR  7:30 शाम  अहमदाबाद
30 अप्रैल, 2021  PK vs RCB  7:30 शाम  अहमदाबाद
 2 मई, 2021  PK vs DC  3:30 दोपहर  अहमदाबाद
 6 मई, 2021  RCB vs PK  7:30 शाम  अहमदाबाद
9 मई, 2021  CSK vs PK  3:30 दोपहर  बैंगलुरु
 13 मई, 2021  MI vs PK  3:30 दोपहर  बैंगलुरु
15 मई, 2021  KKR vs PK  7:30 शाम  बैंगलुरु
19 मई, 2021  SRH vs PK  7:30 शाम  बैंगलुरु
22 मई, 2021   PK vs RR  7:30 शाम   बैंगलुरु

पंजाब किंग्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड - केएल राहुल (कप्‍तान), डेविड मलान, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मंदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, दीपक हूडा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्‍नोई, हरप्रीत बरार, मोइजेस हेनरिक्‍स, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, जाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, राइली मेरिडिथ, जलज सक्‍सेना, उत्‍कर्ष सिंह, सौरभ कुमार और फेबियन एलेन।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।