लाइव टीवी

KKR IPL 2021 fixture: कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा कार्यक्रम यहां देखें, इस टीम से होगा पहला टसल

Updated Mar 07, 2021 | 19:21 IST

IPL 2021: बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें एडिशन के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कोलकाता नाइटराइडर्स अपने अभियान की शुरूआत 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगा। देखें पूरा कार्यक्रम यहां।

Loading ...
इयोन मॉर्गन केकेआर
मुख्य बातें
  • बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की
  • आईपीएल-14 में केकेआर अपने अभियान की शुरूआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगा
  • इयोन मोर्गन के नेतृत्‍व में बड़ा कमाल करना चाहेगी कोलकाता नाइटराइडर्स

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें एडिशन के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इयोन मोर्गन के नेतृत्‍व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स अपने अभियान की शुरूआत 11 अप्रैल को 'ऑरेंज आर्मी' सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेंगे। पिछले साल केकेआर प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने से चूक गई थी। उसे पांचवें स्‍थान से संतोष करना पड़ा था। इस साल इयोन मोर्गन के नेतृत्‍व में केकेआर नई ऊर्जा के साथ मैदान संभालेगी और तीसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम करना चाहेगी।

कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा कार्यक्रम देखिए यहां

 तारीख  मैच  समय  मैदान
11 अप्रैल, 2021  SRH vs KKR  7:30 शाम  चेन्नई
 13 अप्रैल, 2021  KKR vs MI  7:30 शाम  चेन्नई
18 अप्रैल, 2021  RCB vs KKR  3:30 दोपहर   चेन्नई
21 अप्रैल, 2021  KKR vs CSK  7:30 शाम  चेन्नई
 24 अप्रैल, 2021  KKR vs RR  7:30 शाम  मुंबई
26 अप्रैल, 2021  PK vs KKR  7:30 शाम  अहमदाबाद
29 अप्रैल, 2021  DC vs KKR  7:30 शाम  अहमदाबाद
 3 मई, 2021  KKR vs RCB  7:30 शाम  अहमदाबाद
 8 मई, 2021  KKR vs DC  3:30 दोपहर  अहमदाबाद
10 मई, 2021  MI vs KKR  7:30 शाम  बैंगलुरु
12 मई, 2021  CSK vs KKR  7:30 शाम  बैंगलुरु
15 मई, 2021  KKR vs PK  7:30 शाम  बैंगलुरु
18 मई, 2021  KKR vs RR  7:30 शाम  बैंगलुरु
21 मई, 2021   KKR vs SRH    3:30 दोपहर  बैंगलुरु

कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम - इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, प्रिसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, टिम सीफर्ट, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, करुण नायर, वैभव अरोड़ा, शेल्डन जैक्सन, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।