लाइव टीवी

बतौर कोच महेला जयवर्धने ने आईपीएल में जड़ी 'खिताबी हैट्रिक', की इस दिग्गज के रिकॉर्ड की बराबरी

Updated Nov 11, 2020 | 16:16 IST

Most successful IPL Coaches: मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। वह आईपीएल के सबसे सफल कोच की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।

Loading ...
महेला जयवर्धने (तस्वीर साभार- BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली को 5 विकेट से मात दी। दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन 'रोहित ब्रिगेड' ने उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस तरह डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई पहली बार अपने खिताब का बचाव करने में सफल रही। इससे पहले उसने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। वहीं, मुंबई के खिताब जीतने के साथ ही टीम के कोच और पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने भी एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल के सबसे सफल कोच की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 

जयवर्धने ने जड़ी 'खितबी हैट्रक'

रिकी पॉन्टिंग के बाद मुंबई के कोच पद की जिम्मेदारी संभालने वाले जयवर्धने 'खितबी हैट्रक' जड़ चुके हैं। उनके रहते मुंबई की टीम 2017, 2019 और 2020 ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही है। वह अभी तक मुंबई के सबसे कामयाब कोच हैं। इसी के साथ जयवर्धने ने चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन प्लेमिंग की बराबरी कर ली है। जयवर्धने और न्यूजलीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फ्लेमिंग ने बतौर कोच आईपीएल में तीन-तीन ट्रॉफी जीती हैं। फ्लेमिंग के कोच रहते चेन्नई 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन बन चुकी है।

आईपीएल खिताब जीतने वाले कोच

                      नाम     टीम    कितनी बार जीता
 1.  महेला जयवर्धने  मुंबई   इंडियंस       3
 2.  स्टीफन फ्लेमिंग  चेन्नई सुपर   किंग्स       3
 3.  ट्रेवर बेलिस  कोलकाता   नाइट   राइडर्स       2
 4.  शेन वॉर्न  राजस्थान   रॉयल्स       1
 5.  डेरेन लेहमन  डेक्कन   चार्जर्स       1
 6.  जॉन राइट  मुंबई   इंडियंस       1
 7.   रिकी पॉन्टिंग  मुंबई   इंडियंस       1  
 8  टॉम मूडी  सनराइजर्स   हैदराबाद       1


आईपीएल 2020 जीतने के बाद क्या बोले जयवर्धने?

माहेला जयवर्धने ने मुंबई के खिताब जीतने के बाद कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों पर शुरू से किसी तरह का दबाव नहीं बनाया और उन्हें स्वच्छंद होकर खेलने की छूट दी। जयवर्धने कहा, 'हमने बहुत अच्छी तैयारियां की थी और हमने चीजों को अच्छी तरह से व्यवस्थित किया और यह सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों पर किसी तरह का दबाव नहीं बने। लंबे शॉट लगाना मुंबई के डीएनए में है। हमने इस बार संतुलन स्थापित करने की कोशिश की।' उन्होंने कहा, 'मेरा काम खिलाड़ियों की मदद करने और उन्हें उनकी भूमिका समझाने की है। हमारी टीम में कई नेतृत्वकर्ता है और शानदार सहयोगी स्टाफ है जिन्होंने हर समय मदद की।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।