लाइव टीवी

MI vs LSG Playing 11, Mumbai vs Lucknow Dream11 Prediction: मुंबई-लखनऊ आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ संभालेंगे मैदान!

Updated Apr 16, 2022 | 11:38 IST

IPL 2022, MI vs LSG Team Playing 11 Today Match, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Dream11 Team Prediction: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर आईपीएल 2022 का 26वां मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स आज इस प्‍लेइंग 11 को आजमा सकते हैं।

Loading ...
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मैच आज
  • मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर खेला जाएगा मुकाबला
  • मुंबई और लखनऊ आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकती है

IPL 2022, MI vs LSG Team Playing 11 Today Match, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Dream11 Team Prediction: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आज ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर शाम 7:30 बजे से घमासान होगा। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस को इस समय किसी चमत्‍कार की जरूरत है क्‍योंकि उसके प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदें बहुत कम नजर आ रही हैं।

मुंबई ने अब तक आईपीएल 2022 में पांच मैच खेले और सभी में उसने शिकस्‍त झेली है। लखनऊ के खिलाफ मुंबई की टीम पहली जीत की तलाश में होगी। मुंबई पहले भी ऐसा कर चुकी है कि शुरूआती 6 मैच हारने के बाद उसने प्‍लेऑफ में जगह बनाई है, तो रोहित ब्रिगेड को उम्‍मीद होगी कि वो उस कारनामे को इस बार एक मैच पहले से दोहराएं।

यह भी पढ़ें: जानें मुंबई-लखनऊ मैच में कैसी रहेगी पिच और मौसम का हाल

दूसरी तरफ लखनऊ सुपरजायंट्स है, जिसने मिला-जुला प्रदर्शन किया है। केएल राहुल के नेतृत्‍व वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के पास बल्‍लेबाजी में काफी गहराई है, लेकिन इसका सही उपयोग करने में वो नाकाम रहे हैं। लखनऊ को अपने पिछले मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी।

राहुल ब्रिगेड ने अब तक पांच मैच खेले, जिसमें तीन जीते और आईपीएल 2022 की अंक तालिका में वो पांचवें स्‍थान पर काबिज है। राहुल की टीम आज प्‍लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव करे क्‍योंकि उसकी टीम में काफी गहराई है। हां, मार्कस स्‍टोइनिस के बल्‍लेबाजी क्रम में फेरबदल जरूर देखने को मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस की परेशानी यह है कि उसके स्‍टार खिलाड़ी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। रोहित शर्मा, इशान किशन, किरोन पोलार्ड का बल्‍ला खामोश रहा है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अपनी क्षमता के मुताबिक योगदान नहीं दे पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के खिलाफ हार के छक्का जड़ने से बचने उतरेगी मुंबई इंडियन्स, जानिए मैच से जुड़े सभी समीकरण

हालांकि, मुंबई के युवा खिलाड़‍ियों ने जरूर प्रभावित किया है। तिलक वर्मा और डेवाल्‍ड ब्रेविस ने मौका मिलने पर खुद को साबित किया है। यह देखना दिलचस्‍प होगा कि मुंबई इंडियंस बेसिल थंपी या मुरुगन अश्विन पर विश्‍वास कायम रखती है या फिर टीम में टिम डेविड या फेबियन एलेन की एंट्री हो सकती है। 

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11 - इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्‍तान), डेवाल्‍ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और बेसिल थंपी।

लखनऊ सुपरजायंट्स की संभावित प्‍लेइंग 11 - केएल राहुल (कप्‍तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्‍टोइनिस, दीपक हूडा, आयुष बदोनी, जेसन होल्‍डर, क्रुणाल पांड्या, के गौतम, दुष्‍मंथ चमीरा, आवेश खान और रवि बिश्‍नोई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।