लाइव टीवी

MS Dhoni Birthday: फैंस अपने 'थाला' के बथर्ड पर किस तरह कर रहे तैयारी, देखिए फोटो और वीडियो

Updated Jul 06, 2020 | 17:20 IST

MS Dhoni 39th Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी का जन्‍मदिन मंगलवार को है। उनके फैंस इस दिन को बहुत खास बनाना चाहते हैं, जिसकी तैयारी सोशल मीडिया पर दिख रही है।

Loading ...
एमएस धोनी बर्थडे
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी 7 जुलाई को अपना 39वां जन्‍मदिन मनाएंगे
  • फैंस सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करके माही का बर्थडे स्‍पेशल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं
  • धोनी सोशल मीडिया से अधिकांश दूर रहते हैं और लंबे समय से उन्‍होंने अपने अकाउंट का उपयोग नहीं किया

नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी मंगलवार को अपना 39वां जन्‍मदिन मनाएंगे। जहां धोनी लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर हैं, वहीं उनके फैंस और फॉलोअर्स ने बर्थडे का जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है। फैंस ने सोशल मीडिया पर 'थाला' के यादगार फोटो और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिए हैं। एक फैन ने पूरा कार्यक्रम साझा किया है कि इस दिन को खास बनाने के लिए यूजर्स क्‍या करने वाले हैं।

ध्‍यान हो कि पिछले महीने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के टीम मैनेजर लक्ष्‍मी नारायण ने #DhoniBirthdayCDP ट्रेंड शुरू किया था। उन्‍होंने फैंस से कहा था कि धोनी के बर्थडे पर उनके फैंस की एक ही डीपी होगी। तो धोनी के जन्‍मदिन के एक दिन पहले चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके फैंस बर्थडे खास बनाने की किस प्रकार तैयारी कर रहे हैं।

धोनी का जन्‍म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। उन्‍होंने बिहार के लिए जूनियर क्रिकेट खेला और फिर 2004 में टीम इंडिया के लिए डेब्‍यू किया। एक साल बाद धोनी ने चेन्‍नई में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्‍ट मैच खेला। धोनी ने टीम इंडिया के लंबे समय से चल रही विकेटकीपर बल्‍लेबाज की खोज को खत्‍म किया और पहले विकल्‍प वाले कीपर बल्‍लेबाज बने। 2007 में धोनी ने टीम इंडिया का नेतृत्‍व करते हुए उसे वर्ल्‍ड टी20 चैंपियन बना दिया। अगले साल धोनी ने अनिल कुंबले से टेस्‍ट कमान हासिल की।

धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक बने। वह दुनिया के इकलौते कप्‍तान हैं, जिन्‍होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी (टी20 विश्‍व कप, विश्‍व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीती। धोनी ने 2014 में टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेकर कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी विराट कोहली को सौंपी। 2017 में धोनी ने सीमित ओवर क्रिकेट में कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी कोहली के कंधों पर डाली। धोनी ने एक साल से कोई प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। उन्‍होंने हालांकि अब तक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास नहीं लिया है। धोनी आगामी आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का प्रतिनिधित्‍व करते हुए दिखने वाले थे, जो कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितकालीन समय के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।