लाइव टीवी

'अब कुछ देखने को बाकी नहीं रहा': एमएस धोनी ने मैच में जो किया, क्रिकेट फैंस हो गए निराश

Updated Apr 29, 2021 | 19:12 IST

MS Dhoni IPL 2021 Viral Video: एमएस धोनी से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक गलती हो गया, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर निराशा का इजहार किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी का शुमार बेहतरीन फील्डिर्स में होता है। विकेट के पीछे उनकी फुर्ती के सभी कायल हैं। धोनी को कैच छोड़ते बहुत कम देखा जाता है। लेकिन आईपीएल 2021 में बुधवार को कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक आसान कैच छोड़ दिया। यह कैच ओपनर जॉनी बेयरस्टो का था। चेन्नई की ओर से पहला ओवर दीपक चाहर ने डाला और दूसरी गेंद पर बेयरस्टो फ्लिक करने का प्रयास किया, मगर गेंद बल्ले का बाहर किनाकर विकेटकीपर धोनी के पास चली गई, जिसे वह पकड़ नहीं पाए। धोनी कैच छोड़ने पर क्रिकेट फैंस ने काफी निराश का इजहार किया।

धोनी के कैच छोड़ने पर फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

धोनी के कैच छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। क्रिकेट फैंस ने अपने-अपने अंदाज में धोनी के कैच ड्रॉप पर बात रखी। एक फैन ने को यह तक लिख दिया है कि धोनी ने जिस तरह का आसान कैच टपकाया है, अब तो कुछ देखने का बाकी ही नहीं रह गया। वहीं, अन्य ने यूजर ने कमेंट किया कि धोनी ने बहुत ही लंब समय बाद पहली बार कोई कैच छोड़ा है। तीसरी फैन ने कहा कि मुझे याद ही नहीं आ रहा कि धोनी ने को पिछली बार कब कैच छोड़ते देखा था। एक और यूजर ने लिखा कि धोनी को कैच टपकाते देखना बहुत ही दुर्लभ है।

जीवनदान का फाएदा नहीं उठा पाए बेयरस्टो

धोनी ने भले ही जॉनी बेयरस्टो को कैच छोड़ दिया हो, लेकिन हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जीवनदान का फाएदा नहीं उठा पाए। बेयरस्टो 5 गेंदों में 1 चौकों के जरिए रन बना सके। उन्हें चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर सैम करन ने अपना शिकार बनाया। बेयरस्टो ने बड़ा शॉट मारने की फिराक में दीपक चाहर को कैच थमा दिया। बता दें कि हैदराबाद ने चेन्नई के सामने 3 विकेट खोकर 172 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में चेन्नई की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी। सीएसके की यह लगातार पांचवीं जीत थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।