लाइव टीवी

क्या मुंबई इंडियंस के टॉस हारते ही हो गया आईपीएल का खिताबी फैसला? आंकड़ें हैरान करने वाले

Updated Nov 10, 2020 | 19:51 IST

Mumbai Indians: चार बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों टॉस में शिकस्‍त मिली। मुंबई के लिए यह खतरे की घंटी क्‍योंकि आंकड़ें ये बयां कर रहे हैं।

Loading ...
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, आईपीएल 2020 फाइनल
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियंस को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों टॉस में शिकस्‍त मिली
  • मुंबई इंडियंस के लिए खतरे की घंटी क्‍योंकि आंकड़ें हैरान करने वाले
  • मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 फाइनल के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया

दुबई: मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2020 का महामुकाबला शुरू हो चुका है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल में अपना छठा फाइनल मुकाबला खेल रही है। वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 13 सीजन में पहली बार फाइनल में कदम रखा है। हालांकि, टॉस जीतने के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए खतरे की घंटी बज गई है। चलिए आपको इसकी असली वजह बताते हैं।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल या अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग टी20 के फाइनल में 6 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की। मगर सिर्फ एक बार उसने लक्ष्‍य का पीछा किया और उस फाइनल में उसे शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। यह आंकड़ें जरूर मुंबई इंडियंस के फैंस को हैरान कर देंगे। जी हां, आईपीएल 2010 के निर्णायक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के हाथों 22 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। यह आईपीएल फाइनल इतिहास में एकमात्र मौका रहा जब मुंबई को लक्ष्‍य का पीछा करते हुए शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी।

देखिए क्‍या कहते हैं आंकड़ें

मुंबई इंडियंस आईपीएल या सीएल टी20 के फाइनल में

पहले बल्‍लेबाजी - 6 मैच, 6 जीते
दूसरी बल्‍लेबाजी - 1 मैच, 1 हार

दुबई के आंकड़ें किसके पक्ष में?

दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम के जो आंकड़ें हैं, वह भी दिल्‍ली कैपिटल्‍स के पक्ष में हैं। आईपीएल 2020 में अब तक दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में 13 मुकाबले खेले गए। इसमें पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम की बल्‍ले-बल्‍ले रही क्‍योंकि उसने 9 मुकाबले जीते। वहीं लक्ष्‍य का पीछा करने वाली टीम सिर्फ दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर सकी। दो मुकाबले टाई रहे। ऐसे में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला मुंबई इंडियंस के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है।

दुबई में आईपीएल 2020 के मुकाबले

पहले 13 मैचों में

पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम विजेता - 9
दूसरी बल्‍लेबाजी करने वाली टीम विजेता - 2
टाई मुकाबले - 2

दिल्‍ली पर मुंबई का पलड़ा भारी

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस के लिए एकमात्र बात यह शानदार है कि मौजूदा आईपीएल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स पर उसका पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच मौजूदा आईपीएल में फाइनल से पहले तीन मुकाबले खेले गए और तीनों में मुंबई इंडियंस विजेता बनी। मौजूदा आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स पर 3-0 की बढ़त बनाई है। रोहित शर्मा की टीम अगर इसी तरह का दबदबा कायम रखती है तो रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बन पाएगी, वरना इस साल आईपीएल को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के रूप में नया चैंपियन मिलेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।