लाइव टीवी

IPL 2020 फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस को दिया ये खास संदेश

Updated Nov 10, 2020 | 10:01 IST

IPL 2020 Final, Delhi Capitals vs Mumbai Indians, Sachin Tendulkar: महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी पूर्व आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को फाइनल से पहले एक खास संदेश दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
सचिन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस को संदेश (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • आज खेला जाएगा आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला
  • दुबई के मैदान पर आमने-सामने मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स
  • पांचवें खिताब की तलाश में पहुंची मुंबई को सचिन तेंदुलकर ने भेजा खास संदेश

मंगलवार शाम आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और पहली बार खिताब जीतने की चाह लिए मैदान पर उतरने वाली दिल्ली कैपिटल्स। इस मैच में दोनों टीमों में कई दिग्गज व युवा खिलाड़ी एक दूसरे से टक्कर लेंगे और दुबई के मैदान पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी। इस महामुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज व मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने भी मुंबई की टीम को खास संदेश के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।

महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आईपीएल करियर में मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे और संन्यास के बाद भी वो मेंटर के रूप में इस टीम के साथ रहे हैं। उनका हमेशा से इस टीम के साथ भावनात्मक जुड़ाव रहा है और वही चीज उनके संदेश में दिखाई दी जब सोमवार को उन्होंने आईपीएल फाइनल के लिए मुंबई इंडियंस का हौसला बढ़ाने के लिए संदेश दिया।

जब खिलाड़ी मुंबई के लिए खेलने उतरता है..

आईपीएल वेबसाइट पर जारी वीडियो में सचिन तेंदुलकर कहते हैं कि जब कोई खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेलने उतरता है तो उसको पता होना चाहिए कि वो सिर्फ एख खिलाड़ी के रूप में नहीं जा रहा बल्कि पूरी फोर्स के रूप में जा रहा है। सबसे पहले और सबसे जरूरी बात है- 'एक परिवार'। हम सब साथ हैं, उतार हो या चढ़ाव।

एकजुट होकर आगे बढ़ें

खेल हो या आम जिंदगी, राह में स्पीड ब्रेकर मिलते ही हैं, खासतौर पर जब ऐसा टूर्नामेंट हो जहां सब कुछ काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ता है। ऐसे में ये जरूरी है कि सभी एकजुट होकर एक ईकाई के रूप में साथ रहें।

मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। इस बार उन्होंने पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई और एलिमिनेटर व दूसरा क्वालीफायर जीतकर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स उनके सामने आ गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।