लाइव टीवी

मुंबई इंडियंस में एक खास मिशन के साथ आया है इंग्लिश खिलाड़ी, वीडियो के जरिये कर दिया खुलासा

Updated Mar 13, 2022 | 20:16 IST

Tymal Mills on Jasprit Bumrah: इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज टायमल मिल्‍स को मुंबई इंडियंस ने डेढ़ करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। मिल्‍स ने बताया कि वो मुंबई इंडियंस में किस खास मिशन के साथ आए हैं।

Loading ...
टायमल मिल्‍स
मुख्य बातें
  • टायमल मिल्‍स मुंबई इंडियंस में बुमराह के साथ गेंदबाजी करने को बेताब
  • टायमल मिल्‍स को मुंबई इंडियंस से डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा
  • मुंबई अपने अभियान की शुरूआत 27 मार्च को दिल्‍ली के खिलाफ करेगी

मुंबई: इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने के लिये बेताब हैं।

इंग्लैंड का 12 मैचों में प्रतिनिधित्व करने वाले 29 वर्षीय टी20 विशेषज्ञ मिल्स ने 11 विकेट चटकाये हैं। उन्हें पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रूपये में खरीदा है।

मिल्स ने मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट किये गये एक वीडियो में कहा, 'विश्व कप के दौरान बुमराह के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिला था। इसलिये उनके साथ खेलने के लिये तैयार हूं।'

वर्ष 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये खेलने वाले मिल्स ने कहा, 'मैं लंबे समय से वापसी करने का इच्छुक था और यह मौका मिलने से खुश हूं। सभी नये साथियों से मिलने के लिये उत्सुक हूं। निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस एक शानदार फ्रेंचाइजी है। मैं पहले कभी वानखेड़े स्टेडियम में नहीं खेला हूं। यह 2017 के बाद मेरा पहला मौका होगा।'

मुंबई इंडियंस की टीम 2022 आईपीएल में अपना अभियान 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।