लाइव टीवी

लौट आओ माही..धमाकेदार धोनी स्टाइल जीत के बाद सहवाग और जाफर ने लिखा कुछ ऐसा, पढ़िए तमाम दिग्गजों के ट्वीट

Updated Apr 22, 2022 | 08:07 IST

CSK vs MI IPL 2022 Match, Virender Sehwag and Wasim Jaffer praisees finisher MS Dhoni: महान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दिलाई, तो वसीम जाफर और वीरेंद्र सहवाग जैसे धुरंधरों ने भी तारीफ की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Virender Sehwag and Wasim Jaffer praise MS Dhoni
मुख्य बातें
  • एम एस धोनी ने धमाकेदार अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम गेंद पर जीत दिलाई
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरी जीत हासिल की, मुंबई इंडियंस को मिली लगातार सातवीं शिकस्त
  • धोनी के फिनिशर अंदाज को देखकर खुश हुए वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर, की तारीफ

लगातार छह मुकाबले हार चुकी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस जब गुरुवार को अपना सातवां मुकाबला खेलने उतरी तो उसकी धड़कनें तेज होंगी। वजह थी विरोधी टीम। उनके सामने थी अनुभवी खिलाड़ियों से सजी चेन्नई सुपर किंग्स, जिन्होंने खुद ही हाल में सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की थी। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में ये दोनों टीमें शीर्ष पर आती हैं। मैच में एक बार मुंबई को हार मिली और इस बार भारतीय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था क्योंकि अंतिम क्षणों में रोमांचक जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर उसी 'फिनिशर' अंदाज में नजर आए जिसके लिए उनको करियर में जाना जाता रहा है। मुंबई के खिलाफ अंतिम 4 गेंदों में 16 रन जड़ते हुए धोनी ने वो कर दिखाया जिसकी फैंस उनसे उम्मीद करते हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस बार फिनिशर धोनी कोई युवा खिलाड़ी नहीं बल्कि 40 वर्षीय उम्रदराज क्रिकेटर हैं।

ये भी पढ़िएः आईपीएल में इस युवा धुरंधर को पहली बार मिला 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब, काम भी तो वैसा ही किया, यहां जानिए

मैच के अंतिम ओवर में 17 रनों की जरूरत थी और धोनी ने यहां अपने अनुभव को दिखाते हुए शानदार जीत दिलाई। अंतिम गेंद पर करारे शॉट पर बाउंड्री जड़ते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस को उनकी लगातार सातवीं हार तक पहुंचाया। चेन्नई सुपर किंग्स की इस जीत के बाद पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले पूर्व धुरंधर वसीम जाफर ने भी धोनी की तारीफ की।

राष्ट्रीय टीम के साथ करियर के दिनों में वीरेंद्र सहवाग और धोनी के बीच मतभेद की खबरें आती रहती थीं लेकिन दोनों खिलाड़ियों न कई बार अपने बयानों के जरिए ये जाहिर किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं था। धोनी की एक और धमाकेदार पारी देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा, "एमएस धोनी...OM Finishaya Namah, क्या जीत है. रोम्बा Nalla'।

वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज और सोशल मीडिया पर आए दिन दिलचस्प मीम्स पोस्ट करने वाले वसीम जाफर ने भी एक मजेदार वीडियो के जरिए धोनी की तारीफ की। उन्होंने लिखा, कुछ इस तरह से आज धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की जीतने में मदद की..

जाफर और सहवाग के अलावा भी कई पूर्व धुरंधरों ने अपने-अपने अंदाज में एम एस धोनी की तारीफ करते हुए इस दिलचस्प मैच व जीत को बयां करने का प्रयास किया। पूर्व भारतीय पेसर आरपी सिंह ने तो धोनी को संन्यास खत्म करके वापस लौटने तक की मांग कर डाली..

इसे भी पढ़िएः क्रिकेट का रितिक, जानिए कौन है मुंबई इंडियंस का नया धुरंधर खिलाड़ी रितिक शौकीन

इस दिलचस्प मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 156 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। अंतिम ओवर में उनकी टीम को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। धोनी ने शानदार अंदाज में अंतिम गेंद पर बाउंड्री मारते हुए चेन्नई को इस सीजन की दूसरी जीत दिला दी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।