लाइव टीवी

पंजाब-मुंबई डबल सुपर ओवर में छाईं थीं मिस्‍ट्री गर्ल, इंस्‍टाग्राम पर लगाया ग्‍लैमर का तड़का

Updated Oct 21, 2020 | 10:42 IST |

IPL Mystery girl, Riana Lalwani: किंग्‍स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को रोमांचक डबल सुपर ओवर मैच खेला गया था। मगर उसी दिन आईपीएल की ये मिस्‍ट्री गर्ल सोशल मीडिया सनसनी बन गई।

Loading ...
1/ 9
तस्वीर साभार: Twitter

किंग्‍स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को आईपीएल का एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था। दो सुपर ओवर के इस मुकाबले में किंग्‍स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को मात दी थी। 

2/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

यह मुकाबला तो बेहद रोमांचक रहा ही, इसमें कैमरामैन की कारीगरी ने भी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। इस मैच के दौरान एक लड़की मिस्‍ट्री गर्ल के नाम से मशहूर हुई और बहुत जल्‍दी सोशल मीडिया सनसनी बन गई।

3/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

सोशल मीडिया पर इस मिस्‍ट्री गर्ल के काफी चर्चे हुए। मिली जानकारी के मुताबिक फ्रेंचाइजी के पास कुछ दर्शकों को सोशल डिस्‍टेंसिंग का ध्‍यान रखते हुए मैदान में लाने की अनुमति है। 

5/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

मिस्‍ट्री गर्ल के बारे में जानकारी मिली है कि उनका नाम रियाना लालवानी है। वह दुबई में रहती है। रियाना लालवानी की इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल पर भी लिखा है कि देट सुपर ओवर गर्ल (वो सुपर ओवर वाली लड़की)। रियाना लालवानी ने अब तक इंस्‍टाग्राम पर कुल 11 पोस्‍ट किए हैं और ग्‍लैमर का जोरदार तड़का लगाया है।

6/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

रियाना लालवानी खबर लिखे जाने तक इंस्‍टाग्राम पर 700 लोगों को फॉलो करती हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग में आईपीएल के कारण जबरदस्‍त इजाफा हुआ और 59.2 हजार लोग उन्‍हें फॉलो करते हैं।

7/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

इंस्‍टाग्राम पर रियाना के फोटोज कयामत ढा रहे हैं। उनकी एक फोटो पर सबसे ज्‍यादा लाइक 34.4 हजार लोगों के आए हैं।

8/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

रियाना लालवानी के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ये पता चला है कि उन्‍हें क्रिकेट देखना बहुत पसंद है और वह दुबई की रहने वाली हैं।

9/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

वैसे, आईपीएल में यह पहला मौका नहीं है जब कोई मिस्‍ट्री गर्ल बनकर सामने आई हो। इससे पहले भी कई एडिशन में मिस्‍ट्री गर्ल के नाम से कई लड़कियां मशहूर हो चुकी हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।