लाइव टीवी

Aqsa Afridi Pics: देखें और जानें कौन हैं शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा, होगी शाहीन अफरीदी से शादी

Updated Mar 08, 2021 | 10:19 IST |

Aqsa Afridi Photos: शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा की जल्द ही शाहीन अफरीदी से सगाई होने वाली है। आइए आपको अक्सा के बारे में बताते हैं।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा अफरीदी की तेज गेंदबाद शाहीन शाह अफरीदी से सगाई होगी। सगाई के बाद अक्सा और शाहीन शादी के बंधन में बंधेंगे।
 

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

शाहिद अफरीदी हाल ही में ट्विटर पर पुष्टि करते हुए कहा कि शाहीन के परिवार ने औपचारिक तौर पर उनकी बेटी से शादी के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि सगाई की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
 

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

मालूम हो कि शाहिद की पत्नी का नाम नादिया है। दोनों की शादी को दो दशक से अधिक हो गए हैं। शाहिद और नादिया की पांच बेटियां हैं। 
 

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अक्सा फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अक्सा की पढ़ाई पूरी होने के बाद सगाई होगी।

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बता दें कि शाहिद और शाहीन के परिवार के लंबे समय से संबंध हैं। अब दोनों परिवारों ने इसे नई रिश्तेदारी में बदलने का फैसला किया है।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

शाहिद अपनी बेटियों के काफी करीब हैं। वह अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेटियों के साथ नजर आते हैं।

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

शाहिद की बेटियों को कई बार क्रिकेट के मैदान पर भी देखा गया है। अक्सा भी अपने पिता के मैच देखने स्टेडियम में आती हैं।

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अक्सा की कुछ वक्त पहले एक फोटो जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह अपनी बहन संग बड़ी तल्लीनता के साथ मैच देख रही थीं। 

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं, शाहीन अफरीदी की बात करें तो वह पाकिस्तान के लिए अब तक 15 टेस्ट, 22 वनडे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 48, 45 और 24 विकेट चटकाए हैं। 20 वर्षीय शाहीन ने दिसंबर, 2018 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

Chandrayaan 3

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल