लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • Virushka wedding anniversary Some sweet and candid pictures of Virat kohli and Anushka sharma

Virushka wedding anniversary: विराट-अनुष्का की जिंदगी के ये पल देख, आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट, [Pics]

Updated Dec 11, 2019 | 17:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Virushka wedding anniversary: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को आज दो साल पूरे हो गए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। विराट और अनुष्का को लोग प्यार से विरुष्का के नाम से भी पुकारते हैं।

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

शादी के बाद से ही विरुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर दोनों दिलचस्प फोटो और वीडियो शेयर करते हैं जिसे उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं।

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

विरुष्का अपने-अपने काम में वैसे तो काफी व्यस्त रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

इसके अलावा ये कपल साथ छुट्टियां बिताने का भी कोई मौका नहीं गंवाता है। दोनों वक्त मिलते ही खूबसूरत जगहों पर घूमने निकल जाते हैं। 

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

इतना ही नहीं अनुष्का कई बार अपनी शूटिंग छोड़कर पति का मैच तक देखने पहुंच जाती हैं।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। 

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

इस शैंपू के विज्ञापन में दोनों ने साथ में एक्ट किया था। इसके बाद से ही दोनों के प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था।

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट किया था।

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

विरुष्का ने शादी के दो रिसेप्शन दिए थे। एक दिल्ली में तो दूसरा मुंबई में। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे। वहीं, मुंबई के रिसेप्शन में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड हस्तियां का जमावड़ा लगा था। 

Chandrayaan 3

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल