लाइव टीवी

Greater Noida: 12 साल के लड़के का सीनियर ने 4 साल तक किया यौन शोषण, डिप्रेशन में पहुंचा बच्चा

Updated Dec 23, 2020 | 19:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्रेटर नोएडा में कक्षा 12 के एक छात्र पर कथित रूप से अपने जूनियर के साथ 4 साल से यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित बच्चा डिप्रेशन में चला गया था।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में एक 12 साल के लड़के के साथ उसी के स्कूल के लड़के ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। लड़का एक निजी स्कूल का छात्र है। कथित रूप से उसका 4 साल से यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र है। घटना तब सामने आई जब पीड़ित बच्चे के पिता ने सेक्टर बीटा 2 पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 5 सालों से उस स्कूल में पढ़ रहा है।

16 साल का नाबालिग आरोपी पीड़ित लड़के का पड़ोसी है। आरोपी और पीड़ित एक ही बस में स्कूल जाते थे और उनके पिता पारिवारिक मित्र हैं। कथित तौर पर, पिछले चार वर्षों से आरोपी 12 वर्षीय लड़के को अपने घर पर बुलाता था, जहां वह उसके कपड़े निकाल देता था और उसका यौन शोषण करता था। बार-बार किए गए इस दुष्कर्म के परिणामस्वरूप लड़का डिप्रेशन में चला गया और बातचीत कम करने लगा।

लड़के ने इंटरनेट के माध्यम से चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 की खोज की और अपनी आपबीती बताई। फिर काउंसलर ने पीड़ित से बात की और उसके माता-पिता को इस बारे में बताया। जानकारी होने पर लड़के के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई। 

लड़के ने 2018 में पहली बार अपने माता-पिता को आरोपी के बारे में बताया था। आरोपी लड़के ने तब फिर से ऐसा नहीं करने का वादा किया। पीड़ित और उसका परिवार भी ग्रेटर नोएडा में दूसरी सोसायटी में शिफ्ट हो गए थे, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति में सुधार नहीं था। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को किशोर सुधार गृह में भेज दिया है।