लाइव टीवी

90 साल की महिला के साथ हुआ रेप, पीड़िता ने इस डर से किसी को नहीं बताया

Updated Jan 11, 2021 | 15:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक 33 साल के मजदूर ने पिछले महीने बलात्कार किया, लेकिन पीड़िता ने डर की वजह से किसी को नहीं बताया। एक महीने बाद पुलिस को शिकायत की गई।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के रत्नागिरी के दापोली में पिछले महीने एक 90 साल की महिला के साथ एक मजदूर ने बलात्कार किया था। पीड़िता की बहू ने अब जाकर इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। 33 साल के आरोपी सोहम भील ने 19 दिसंबर 2020 को पीड़िता के साथ बलात्कार किया था। लेकिन पीड़िता ने इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया क्योंकि उसे डर था कि आरोपी उसे नुकसान पहुंचाएगा।

दापोली की पुलिस सहायक निरीक्षक पूजा हिरेमथ ने कहा, '90 वर्षीय बुजुर्ग महिला दापोली के हाटिप गांव में अकेली रह रही थी। उनके बेटे और बहू मुंबई में रहते हैं। घटना के बाद महिला ने कई दिनों तक किसी को भी इस डर से नहीं बताया कि आरोपी उसे नुकसान पहुंचा सकता है।'

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद पीड़िता बीमारी रहने लगी और उसी गांव में अपने एक रिश्तेदार के साथ रहने चली गई। उसने तब अपनी बहू को इसके बारे में बताया।