लाइव टीवी

बकरी को पहुंचाई चोट तो महिला ने मांगा मुआवजा, आरोपियों ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास

Updated Jan 10, 2021 | 15:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

झारखंड में चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने और पीड़िता को गंभीर चोट पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है।

Loading ...
2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

नई दिल्ली: झारखंड के चतरा से दिल दहला देने वाला और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 50 साल की एक विधवा महिला के साथ 3 लोगों ने गैंग रेप और उसके साथ हैवानियत की हदें पार कीं। आरोपियों ने महिला ने साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास भी डाल दिया। 

महिला ने पुलिस को बताया है कि उसने एक आरोपी से उसकी बकरी को मारने के लिए मुआवजे की मांग की थी। पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने कहा कि मुआवजे की मांग के लिए आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना चतरा के हंटरगंज इलाके में गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। महिला शौच के लिए बाहर गई थी तभी पुरुषों ने उसका अपहरण कर लिया। तीनों ने फिर उसके साथ बलात्कार किया और उसके निजी अंगों में स्टील का गिलास डाला। उन्होंने पीड़िता को धमकाया कि इस बारे में किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

महिला के परिवार के सदस्यों में से एक ने उसे खून से लथपथ पाया। महिला को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे बिहार के गया में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के साथ नृशंसता की गयी है और उसकी हालत गंभीर है। 

चतरा में यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक 50 साल की महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। यहां भी पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड जैसी कोई धातु की चीज भी डाली गई और उसका पैर भी तोड़ दिया गया।