लाइव टीवी

UP: अलीगढ़ में ऑटोरिक्शा में महिला के साथ गैंगरेप, 20000 रुपए भी लूटे

Updated Apr 19, 2022 | 23:15 IST

Aligarh gang rape: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला के साथ एक ऑटोरिक्शा में गैंगरेप किया गया। पीड़िता से 20 हजार रुपए भी लूटे गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

अलीगढ़: देशभर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है। यहां के अलीगढ़ जिले में एक ऑटोरिक्शा चालक और उसके साथियों द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला का पर्स भी लूट लिया, जिसमें 20 हजार रुपए थे।

बाद में बलात्कारियों ने महिला को अलीगढ़ के अकबराबाद थाने के अंतर्गत नानाऊ क्षेत्र में फेंक दिया। यह घटना 14 अप्रैल की रात करीब एक बजे की है। अपराध की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की।

अलीगढ़ के अकबराबाद इलाके की रहने वाली महिला वर्तमान में अपने पति और बच्चों के साथ नई दिल्ली में रहती है। गुरुवार को वह दिल्ली से बस के जरिए अलीगढ़ आई थी। इसके बाद पीड़िता ने गांधी पार्क बस स्टैंड से एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटोरिक्शा में चालक के अलावा तीन अन्य लोग भी थे। महिला ने कहा कि रास्ते में ऑटो से एक यात्री के उतरने के बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने महिला से 20 हजार रुपए भी लूट लिए।

PoK की एक गैंग रेप पीड़िता को मदद की दरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगी मदद

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने अपराध का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। महिला बाद में पुलिस को अपराध के बारे में सूचित करने में कामयाब रही और उसे अस्पताल ले जाया गया। अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि ऑटो चालक और दो अन्य के खिलाफ बलात्कार और लूट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे गांधी पार्क बस स्टैंड और अकबराबाद की ओर जाने वाली सड़क के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

'नादिया रेप-हत्या' मामले पर अधीर रंजन चौधरी पहुंचे हंसखाली, निर्भया की मां ने कहा-ममता इतनी असंवेदनशील हैं तो पद पर रहने का हक नहीं