लाइव टीवी

प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने पति की गोली मारकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Updated Nov 11, 2021 | 19:03 IST

दिल्ली के मंगलोपुरी इलाके में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला ने की पति की हत्या

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलोपुरी इलाके में एक महिला को पति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए महिला ने अपने प्रेमी की मदद ली। घटना के बाद इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान उर्मिला के रूप में हुई है। वह अमन विहार की रहने वाली है और मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है। महिला का प्रेमी साजिम खान (28) भी शादीशुदा था और फेरी का काम करता था।

यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल को एक लावारिस ऑटोरिक्शा दिखाई दिया। जब वह ऑटो के पास पहुंचे तो देखा कि दूसरी तरफ एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को पास के अस्पताल में ले जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत की गहन जांच से पता चला महिला के पति को एक गोली मारी गई थी। इस बीच, जब पुलिस लूट के एंगल से जांच कर रही थी तब उसका सारा सामान सुरक्षित मिला। डीसीपी, परविंदर सिंह ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट था कि हत्या के पीछे का मकसद डकैती नहीं था क्योंकि उसके सभी कीमती सामान उसके पास थे।