लाइव टीवी

3 हत्याओं के आरोपी ने आलू के साथ पकाया मृतक का हार्ट, अन्य लोगों को खाने में परोसा, फिर किया ये...

Updated Feb 25, 2021 | 21:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अमेरिका में एक शख्स ने एक महिला की हत्या कर उसके शव से दिल निकालकर उसे आलू के साथ पकाया और फिर उसे बाकी लोगों को खिलाया। उसने 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोई शख्स कितना खूंखार हो सकता है, ये इससे पता चलता है। अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा में तिहरे हत्याकांड के आरोपी एक व्यक्ति ने एक मृतक के शव से दिल निकाल दिया और उसे आलू के साथ पकाया। इसके बाद उसने उसे अन्य लोगों को खाने में परोसा। संदिग्ध, लॉरेंस पॉल एंडरसन ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी के शव से अंग को निकाला। इसे एंडरसन ने चाकू से मार दिया था।

इसके बाद वह कथित तौर पर अपने चाचा के घर पर उस दिल को लाया और यहां उसने उसे पकाया। इसके बाद उसने चाचा और उनकी पत्नी को उसे परोसने की कोशिश की। जांच करने वालों ने बताया, बाद में एंडरसन ने कथित रूप से घर में चाचा और उसकी चार साल की पोती की हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

एक एजेंट ने अदालत में प्रस्तुत सर्च वारंट में लिखा, 'उसने अपने परिवार को राक्षसों को मुक्त करने के लिए आलू के साथ पकाए गए दिल को खिलाया।'

एंडरसन लंबे समय से जेल में था और हाल ही में उसे रिहा किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसे ड्रग के आरोप में 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 
उसने अदालत में हत्या की बात कबूल कर ली है।