लाइव टीवी

सुहागरात के दिन दूल्हा- दुल्हन के बीच हुआ कुछ ऐसा, कि थाने पहुंच गया मामला

Bride and groom went police station on their first night after wedding in UP Maharajganj
Updated Dec 23, 2020 | 13:33 IST

यूपी के महाराजगंज जिले में एक दूल्हा-दुल्हन के बीच सुहागरात वाले दिन बात इतनी बिगड़ गई कि मामला थाने की चौखट पर पहुंच गया।

Loading ...
Bride and groom went police station on their first night after wedding in UP MaharajganjBride and groom went police station on their first night after wedding in UP Maharajganj
सुहागरात के दिन हुआ कुछ ऐसा, कि थाने पहुंच गया मामला
मुख्य बातें
  • सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले दूल्हा-दुल्हन सुहागरात के दिन पहुंचे थाना
  • उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
  • दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

महाराजगंज (यूपी): उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले दूल्हा और दुल्हन के बीच सुहागरात को कुछ ऐसा कि मारपीट की नौबत तक आ गई और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। खबर के मुताबिक इस दौरान ससुराल वाले में मामले में कूद गए और सभी ने मिलकर दुल्हन की खूब पिटाई कर दी।

दुल्हन का आरोप
खबर के मुताबिक, शादी की सारी रस्में पुरी होने के बाद जब ससुराल में सब कुछ ठीक चल रहा था तो अचानक किसी बाद को लेकर विवाद हो गया और थाने तक मामला पहुंच गया। दुल्हन के मुताबिक, सुसराल में जाने के बाद जब पूरा दिन गुजर गया तो उसका पति कमरे में नहीं आया। ऐसे में जब ससुराल वालों ने उसे कमरे में जबरन भेजा तो वह वहां पहुंचक अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा औऱ इसके बाद मारपीट पर उतारू होग या। दुल्हन के मुताबिक इसके बाद पूरे ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उससे साथ मारपीट करने लगे।


दूल्हे का आरोप
वहीं ससुराल पक्ष ने दुल्हन के सारे आरोप बेबुनियाद बताए हैं और उल्टा दुल्हन पर ही आरोप लगाए हैं। ससुराल पक्ष के मुताबिक, दुल्हन सेज पर पहुंचने के बाद लगातार किसी से फोन पर बात कर रही थी जिसके बाद घर में लोग बातें बनाने लगे। जब इसे लेकर दुल्हन से ससुराल वालों ने सवाल पूछा तो वह उल्टा दुल्हे पर भड़क गई और इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई।


आरोप प्रत्यारोप के बीच थाने पहुंचा मामला
इसके बाद जब मामला थाने पहुंचा तो वहां भी दोनों पक्षों में गर्मागर्मी रही। किसी तरह पुलिस ने दोनों को समझाया। बाद में दुल्हन अपनी मां के साथ थाने पहुंची और दुल्हे तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दुल्हन ने अपने शरीर पर लगाए चोटों के निशान भी पुलिस वालों को दिखाए और सुसराल में रहने से साफ इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।