लाइव टीवी

Delhi : दिल्ली में थूकने पर हुआ विवाद, मारपीट में एक शख्स ने दूसरे की ली जान

Delhi : Man killed in Mandir Marg area after quarrel over spitting
Updated Jun 11, 2020 | 14:17 IST

Man killed in Mandir Marg: दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां थूकने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे शख्स की हत्या कर दी।

Loading ...
Delhi : Man killed in Mandir Marg area after quarrel over spittingDelhi : Man killed in Mandir Marg area after quarrel over spitting
तस्वीर साभार:&nbspPTI
दिल्ली में थूकने को लेकर एक व्यक्ति की हत्या।

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में गुरुवार को हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां थूकने को लेकर दो व्यक्तियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे शख्स की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मारपीट में पीड़ित और आरोपी दोनों जख्मी हुए। बाद में पीड़ित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। थूकने को लेकर हत्या हुई इस घटना पर इलाके के लोग हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि विवाद में दोनों व्यक्तियों के बीच काफी हाथापाई हुई और इस दौरान एक व्यक्ति को काफी चोटें आईं।

स्टोरी डेवलप की जा रही है...