लाइव टीवी

Rohini Court Firing: रोहिणी कोर्ट के बाहर नागालैंड पुलिस के जवान से चली गोली,जांच में जुटी पुलिस

Updated Apr 22, 2022 | 10:53 IST

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के बाहर फायरिंग की खबर के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंच गई है।

Loading ...
रोहिणी कोर्ट के बाहर नागालैंड पुलिस के जवान से चली गोली, जांच में जुटी पुलिस
मुख्य बातें
  • रोहिणी कोर्ट के बाहर फायरिंग
  • नागालैंड पुलिस के एक जवान ने चलाई गोली
  • जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग की खबर सुनके ही मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंची। कोर्ट के बाहर एक शख्स और वकील के बीच झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि कोर्ट की सुरक्षा में तैनात नागालैंड पुलिस के एक जवान से गोली चली। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कोर्ट परिसर के बाहर किसी शख्स और एक वकील के बीच वादविवाद हो रहा था उसी बीच एक सिपाही मौके पर पहुंचा और झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहा था कि उसी क्रम में गोली चल गई। हालांकि इस विषय की गहराई से जांच की जा रही है कि कहीं कोई और एंगल तो नहीं है। 

बीते साल गैंगवार की वारदात
बीते साल सितंबर 2021 में भी रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी हुई थी। उस समय यहां गैंगवार हुआ था। टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो लोगों ने जितेंद गोगी को मार दिया था। उसके बाद से कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगे थे। वकीलों ने कहा था पुलिस अदालत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संजीदा नहीं है। अदालत ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया था। अदालत के हस्तक्षेप के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए। लेकिन जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है उसके बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।