लाइव टीवी

'फेसबुकिया' प्यार की खातिर मुंबई पहुंची लड़की, जब हकीकत से हुआ सामना तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Updated Apr 19, 2021 | 18:23 IST

झारखंड के गोड्डा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां सोशल मीडिया से उपजे प्यार की एक लड़की को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।

Loading ...
'फेसबुकिया' प्यार की खातिर मुंबई पहुंची लड़की, हुई पिटाई

नई दिल्ली: आपने सोशल मीडिया के जरिए प्यार और धोखाधड़ी के कई मामलों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। आजकल सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार की वजह से कई बार युवाओं ही नहीं बल्कि शादीशुदा लोगों के लिए भी मुश्किलें पैदा हुई हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के गोड्डा से सामने आया है जहां एक युवती ने अपने फेसबुक प्यार की खातिर घर बार छोड़ दिया और मुंबई पहुंच गई। इसके बाद जब वापस गोड्डा आने पर उसका हकीकत से सामना हुआ तो हैरान रह गई।

फेसबुक से हुआ था प्यार
दरअसल गोड्डा की रहने वाली युवती की फेसबुक पर एक लड़के से दोस्ती हुई थी और इसे ही वो सच्चा प्यार मानने लगी। एक दिन लड़की घरबार छोड़कर मुंबई रहने वाले युवक से मिलने पहुंच गई। लेकिन इस दौरान उसे नहीं पता था कि जिससे वह मिलने जा रही है वह नंबर का फ्रॉड है। प्रेमिका जब सड़क पर प्रेमी से मिलने पहुंची तो उसने स्वागत करने की बजाय लड़की पर लात, घूंसे और थप्पड़ों की बारिश कर दी। इस दौरान प्रेमिका कई बार हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही लेकिन उस प्रेमी रूपी हैवान पर कोई असर नहीं पड़ा।

रूपये और गहने लेकर फरार
मारपीट के बाद आरोपी युवक, लड़की के करीब डेढ़ लाख रुपये कैश और ज्वैलरी लेकर फरार हो गया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। अपनी जांच करते हुए पुलिस ने तुरंत युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से डेढ़ लाख रुपये और पूरी ज्वैलरी बरामद कर  ली है। युवक ने ही पीड़िता को फेसबुक पर अपने प्रेम जाल में फंसाया था।

तीन साल पहले शुरू हुई थी दोस्ती
आज तक की, खबर के मुताबिक, युवती झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली हैं और तीन साल पहले उसकी फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद फोन नंबरों का आदान- प्रदान हुआ और बात होने लगी। लड़की मुंबई में ही जॉब करती थी और युवक भी मुंबई पहुंच गया। इतना ही नहीं युवक को अपने पैसों से खरीदकर बाइक भी दी। इस बीच युवती पटना आ गई तो युवक उसे अपने साथ गोड्डा ले आया लेकिन यहां आकर दोनों में लड़ाई हो गई।  जब युवक घर ले जाने से इनकार करने लगा तो दोनों में सड़क पर लड़ाई हो गई और मामला पहुंच गया पुलिस के पास। कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया