लाइव टीवी

Punjab: जालंधर से AAP विधायक के गनमैन ने गोली मार कर की आत्महत्या

Updated Jun 02, 2022 | 14:56 IST

जालंधर वेस्ट  से आप विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Loading ...
विधायक अंगुराल के गनमैन ने सरकारी बंदूक से की आत्महत्या
मुख्य बातें
  • आम आदमी पार्टी के विधायक के गनमैन ने किया सुसाइड
  • पंजाब के जालंधर की है घटना, सरकारी बंदूक से खुद को मारी गोली
  • पुलिस ने शुरू की जांच, पारिवारिक कलह हो सकती है मौत की वजह

जालंधर: जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन वजहों से गनमैन ने आत्महत्या की। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। अंगुराल के मुताबिक उन्होंने आज सुबह मंदिर जाने के लिए गनमैन को फोन किया था। खबरों की मानें तो गनमैन का परिवार में विवाद चल रहा था और वह घरेलू कलह के कारण लंबे समय से परेशान था। 

कर पर मारी खुद को गोली

विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि गनमैन जिले के मेहतापुर का रहने वाला था जो पिछले 10 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आया था। विधायक शीतल अंगुराल के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे गार्ड बस्ती दानिशमांडा स्थित अपने घर के पास कर्मचारी आवास में गया और खुद को गोली मार ली। जिसके बाद विधायक ने पुलिस को सूचना दी। जालंधर में पिछले दो दिनों में यह दूसरी घटना है जहां पुलिस कर्मियों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इससे पहले एसीपी ने खुद को भी गोली मार ली थी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया था।

Assam: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सलाह-तीन शादी ना करें मुस्लिम, कानूनी तरीके से दें तलाक

डिप्रेशन में था गनमैन

पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि विधायक अंगुराल के गनमैन ने अपनी ही सरकारी बंदूक से आत्महत्या क्यों की। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि गनमैन कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण डिप्रेशन में था। विधायक ने गनमैन की मौत पर गहरा दुख जताया है। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि उनका गनमैन बहुत शांत प्रवृत्ति का शख्स था लेकिन वह इस बात से भी हैरान हैं कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।आपको बता दें विधायक अंगुराल पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही वह भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।