लाइव टीवी

'पति ने की मारपीट, दी मानसिक यातना', महिला अफसर का बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप

Updated Jun 26, 2021 | 08:17 IST

हिमाचल प्रदेश में एक महिला अधिकारी ने अपने बीजेपी विधायक पति पर उनके साथ मारपीट करने और उन्‍हें मानसिक रूप से प्रताड़ि‍त करने का आरोप लगाया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
BJP MLA पति ने की मारपीट, दी मानसिक यातना, महिला अफसर ने लगाए गंभीर आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के एक विधायक पर पत्‍नी से मारपीट और उन्‍हें मानसिक रूप से प्रताड़ि‍त करने का आरोप लगाया है। विधायक के खिलाफ यह गंभीर आरोप उनकी पत्‍नी ने ही लगाए हैं, जो 2020 बैच की हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) की अधिकारी हैं। दोनों की शादी दो महीने पहले ही इसी साल 26 अप्रैल को हुई थी।

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी ओशिन शर्मा ने एक वीडियो जारी कर पति पर मारपीट और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया है। 11 मिनट के इस वीडियो में उन्‍होंने कहा है कि गुरुवार को उनके पति विशाल नेहरिया ने उन्‍हें तीन बार थप्‍पड़ मारा। इससे पहले भी उन्‍होंने कई बार उन्‍हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विशाल नेहरिया हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला से बीजेपी विधायक हैं।

पति ने मारा थप्‍पड़, दी मानसिक यातना

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में ओशिन शर्मा को आरोप लगाते देखा जा रहा है कि धर्मशाला से विधायक उनके पति ने गुरुवार को उन्हें तीन बार थप्पड़ मारा। उन्हें यह भी कहते सुना जा रहा है कि नेहरिया ने पहले भी कई बार उन्‍हें शारीरिक व मानसिक यातना दी। उन्‍होंने आरोप लगाया कि नेहरिया ने शादी से पहले भी इस साल फरवरी में चंडीगढ़ के एक होटल में उनके साथ मारपीट की थी।

विशाल नेहरिया अक्‍टूबर 2019 में हुए एक उपचुनाव में धर्मशाला से बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ने अपने विधायक पति पर यह आरोप भी लगाया है कि शादी के चार दिन बाद ही जब वह कोविड पॉजिटिव हो गईं तो पति ने उन्‍हें घर से निकाल दिया। इसके बाद वह पति के साथ लौटना नहीं चाहती थीं, लेकिन तब उन्‍होंने खुद को नुकसान पहुंचा लेने की धमकी दी थी, जिसके बाद वह लौट आई थीं।