लाइव टीवी

अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है पति, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज

Updated Feb 14, 2022 | 07:32 IST

महाराष्ट्र के मुंबई में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पति अपनी पत्नी को अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। 

Loading ...
पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र: अपराध की एक और चौंकाने वाली घटना महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी को अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और यहां तक कि पिछले 2 वर्षों में दहेज के लिए उसे और उसके परिवार के सदस्यों को मानसिक रूप से परेशान किया। प्रताड़ना के बाद महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया।

मामले के बारे में पुलिस ने कहा कि दंपति मलाड के कुरार गांव में रहते हैं और महिला बिहार की रहने वाली है। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति ने उसे 2 मार्च, 2020 से प्रताड़ित करता आ रहा है।

चौंकाने वाले मामले पर और जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि उसका पति अक्सर दहेज को लेकर उसे ताना मारता था कि उसे उसके और उसके परिवार के लिए कुछ नहीं मिला। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, उसका पति चाहता है कि बिहार जो जमीन उसकी मां के नाम पर वह उसके नाम पर है।

प्रताड़ना के बारे में बताते हुए महिला ने कहा कि आरोपी अक्सर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। इस बीच, भाभी पर भी धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, आरोपी फरार है फिर भी उसे जल्द से जल्द पकड़ने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम पहले ही पुणे भेजी जा चुकी है।