लाइव टीवी

Maharashtra: ठाणे में सुलह कराने गए किसान से मारपीट, इलाज के दौरान गई जान

Updated May 28, 2022 | 15:34 IST

Maharashtra: ठाणे जिले में दो लोगों के बीच सुलह कराने गए एक किसान की हमले के बाद शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने किसान की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
किसान की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज। (सांकेतिक फोटो)
मुख्य बातें
  • ठाणे में हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
  • पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
  • हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था किसान

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अंबरनाथ के पास एक गांव के 50 साल के किसान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दो लोगों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराने गए किसान पर कथित तौर पर हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि किसान के साथ मारपीट करने वाला आरोपी 50 साल काअभिमन्यु महादु भाग्यवंत झगड़े में शामिल व्यक्तियों में से एक है।

किसान की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह किसान कथोड भाग्यवंत की मौत के बाद अभिमन्यु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। हिल लाइन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 23 मई को किसान ने दो लोगों जिनमें अभिमन्यु शामिल था, के बीच झगड़े को शांत करवाने की कोशिश की थी, लेकिन अभिमन्यु ऐसा करने पर नाराज हो गया और उसने किसान पर डंडे से हमला किया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।

Morbi : गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत

इलाज के दौरान किसान की गई जान

अधिकारी ने बताया पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 27 मई की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 

Spurious liquor in Bihar : बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी, अब औरंगाबाद में 2 मौत