लाइव टीवी

दूल्हे ने दहेज में रखी अनूठी मांग, 21 नाखूनों वाले कछुए और लैब्राडोर कुत्ते की मांग

Updated Jul 24, 2021 | 11:18 IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दहेज का एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सगाई के बाद ससुराल वालों से देहज में कुछआ और लेब्राडोर कुत्ता मांगा है।

Loading ...
दूल्हे ने दहेज में मांगा 21 नाखूनों वाला कछुआ, लैब्रा कुत्ता
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सामने आया दहेज मांगने का अनोखा मामला
  • दूल्हे और उसके परिवार वालो ने दहेज में मांगा कछुआ और लैब्राडोर कुत्ता
  • लड़की के परिजनों ने पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर

औरंगाबाद: दहेज के खिलाफ कड़े कानूनों और सामाजिक जागरूकता कई अभियानों के बावजूद भी यह परंपरा आज भी कई लोगों के लिए जानलेवा बनी हुई है। दहेज के कारण परिवारिक रिश्तों में दरार तो आ ही रही है साथ में इसके कारण होने वाली आत्महत्याओं या हत्याओं के केस भी बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दहेज का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।

मांगा कछुआ और कुत्ता
आज तक की खबर के मुताबिक, उस्मानपुर पुलिस थाने में नासिक के रहने वाले सेना के एक जवान की सगाई इसी साल फरवरी में औरंगाबाद के रामनगर इलाके में रहने वाली लड़की से सगाई हुई। सगाई के बाद युवक और उसके परिवार वालों ने दहेज की अनूठी मांग रखते हुए कथित तौर पर दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ और लैब्राडोर कुत्ते की मांग की। लड़की के परिजनों ने इसके खिलाफ पुलिस में लड़के और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

सगाई में दिए थे दो लाख

खबर के मुताबिक, लड़की के पिता का कहना है कि एक मैरिज हॉल में धूमधाम से हुई सगाई के दौरान लड़के को 10 ग्राम सोने की रिंग और दो लाख रुपये नकद दिए थे। लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने तय किया था कि वो शादी में भी अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज देंगे तांकि उनकी बच्ची को किसी तरह की दिक्कत ना हो। लेकिन परिवार की मांग बढ़ने लगी और उन्होंने सगाई के बाद दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ, लैब्राडोर कुत्ता और लड़की की सरकारी नौकरी लगाने के लिए 10 लाख रुपये की और मांग कर दी।

टूट गई सगाई
पुलिस में केस दर्ज होने के बाद सगाई टूट गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें इस मामले में इंसाफ चाहिए तांकि फिर किसी लड़की को इस तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता  (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।