लाइव टीवी

शादी का वादा करके बनाए संबंध, फिर मुकर गया पुलिसकर्मी, अब महिला पहुंची थाने

Updated Apr 17, 2021 | 16:51 IST

मुंबई में शादी का झांसा देकर सहकर्मी से रेप का मामला सामने आया है। एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने ही सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
शादी का वादा करके बनाए संबंध, फिर मुकर गया पुलिसकर्मी, अब महिला पहुंची थाने

मुंबई : दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में एक पुलिसकर्मी पर अपनी ही सहकर्मी के साथ रेप का मामला दर्ज किया गया है। केस महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें उसने एक सहायक पुलिस निरीक्षक (API) पर बलात्कार और ठगी का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी ने उससे संबंध बनाए और फिर शादी से मुकर गया। महिला दक्षिण मुंबई के एक थाने में कार्यरत है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्षिण मुंबई के एक थाने में पदस्थापित महिला की शिकायत के बाद यह मामला प्रकाश में आया। महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर उससे रेप के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (ठगी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया है। जांच के आधार पर मामले में एक्‍शन लिया जाएगा।