लाइव टीवी

शादी के सात महीने बाद ही नव विवाहिता की रहस्यमयी हालात में हुई मौत, शरीर के कई हिस्सों में मिले निशान

Updated Jan 17, 2021 | 13:26 IST

दिल्ली के मंडावली इलाके में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है औऱ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Loading ...
नव विवाहिता की संदिग्ध हालत मे मौत, शरीर पर चोट के कई निशान
मुख्य बातें
  • महज सात महीने पहले ही हुई थी शिवानी की शादी
  • ससुराल वालों पर गंभीर आरोप, शिवानी के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की अपनी जांच

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। खबर के मुताबिक मृतका के गले और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। मृतका का नाम शिवानी है जो 23 साल की है। शिवनी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जहर देखर मारा गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

सात महीने पहले हुई थी शादी

शिवानी की शादी करीब 7 महीने पहले मंडावली के रहने वाले सुदिस से हुई थी। पीड़िता के परिजनों के मानें तो शादी के बाद शिवानी को लगातार दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा और वह परेशान रहने लगी। यहां तक कि ससुराल वालों ने शिवानी के साथ मारपीट तक की। इसे लेकर शिवानी ने अपने मायके वालों को भी बात बताई थी। लेकिन ससुराल वालों का अत्याचार जारी है और परिणाम यह रहा कि शिवानी अब इस दुनिया में नही है।

शरीर पर थे चोट के निशान
शिवानी के परिजनों की मानें तो शुक्रवार सुबह उन्हें बेटी के ससुराल वालों ने फोनकर बताया कि शिवानी की तबियत खराब है और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले जाया गया। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचते तो तब तक डॉक्टर शिवानी को मृत घोषित कर चुके थे। शिवानी के परिजनों के मुताबिक उसके गले और शरीर पर कई चोट के निशान थे। शिवानी के मायके वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।