लाइव टीवी

पंजाब के गुरदासपुर में दो गुटों के बीच झड़प, फायरिंग में हुई 4 लोगों की मौत

Updated Apr 04, 2022 | 20:20 IST

Gurdaspur firing: पंजाब के गुरदासपुर में दो गुटों के बीच झड़प हुई है। झड़प के दौरान फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई। फुलरा इलाके में जमीन विवाद को लेकर झड़प हुई।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कहनुवां प्रखंड के भैनी मियां खां के गांव फुलरा में जमीन विवाद में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धारीवाल के डीएसपी (ग्रामीण) कुलविंदर सिंह विर्क ने ये जानकारी दी। मृतकों की पहचान महिला सरपंच के पति 35 वर्षीय सुखराज सिंह, पंचायत सदस्य 45 वर्षीय जयमल सिंह और 33 साल के निशान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मृतकों में तीन एक समूह के थे और चौथा प्रतिद्वंद्वी समूह का था।

वहीं पंजाब के ही फगवाड़ा जिले में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यकर्ता को गोली मार कर घायल कर दिया। आप कार्यकर्ता विपिन कुमार उर्फ गोरा को फगवाड़ा के एक सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जालंधर छावनी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल के बिस्तर पर लेटे घायल विपिन ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी कार चला रहा था, तभी दो अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी और भाग गए।