लाइव टीवी

KKR: ठगी का शिकार हुआ मुंबई का लड़का, KKR का हिस्सा बनाने के लिए 30 लाख की धोखाधड़ी

Updated May 03, 2021 | 10:26 IST

मुंबई एक 18 वर्ष के लड़के के सपने को ठगों ने तोड़ दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनाने के 30 लाख रुपए ले लिए। लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिए। जब तक लड़के को अहसास होता तब तक देर हो चुकी थी।

Loading ...
KKR का हिस्सा बनाने के लिए ठगी
मुख्य बातें
  • मुंबई के रहने वाले लड़के के साथ ठगी
  • केकेआर में हिस्सा बनाने के लिए ऐंठे गए 30 लाख
  • पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मुंबई। एक लड़के के सपने पर ठगों ने मार दिया। मुंबई का रहने वाला वो पीड़ित लड़का आईपीएल का हिस्सा बनना चाहता था। उसके सपने को हकीकत में बदलने के लिए कुछ लोग मिले और कहा कि केकेआर का हिस्सा बनने के लिए 30 लाख रुपए की जरूरत होगी। 30 लाख अदा करने के बाद वो कोलकाता नाइट राइडर का हिस्सा बन जाएगा। लेकिन जब उसे अपने साथ हुई ठगी के बारे में पता चला तो वो हैरान रह गया। पीड़ित लड़के के पिता एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट हैं और परिवार मुलुंड में रहता है। पीड़ित ने कर्नाटक स्पोर्ट्स क्लब में दाखिला लिया था और हफ्ते में दो दिन प्रैक्टिस करता था।
ठगों ने बनाया शिकार
पीड़ित लड़का, पुष्कर तिवारी नाम के एक शख्स से मिला और बताया कि वो हिमाचल प्रदेश के लिए खेला है। लेकिन तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र टीम में शामिल होने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में पुष्कर तिवारी ने सलाह दी कि उसे दूसरे राज्यों की टीम के साथ खेलना चाहिए।

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
इस तरह से दोनों में बात आगे बढ़ी और इसी वर्ष मार्च के महीने में एक दूसरे से नंबर साझा किए। एक दिन आरोपी यानी तिवारी ने पीड़ित लड़के को फोन कर बताया कि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े शख्स को जानता है। इसके साथ उसने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर को तत्काल एक गेंदबाज की जरूरत है। उसके बाद लड़के से 30 लाख रुपए की मांग की गई।