लाइव टीवी

Aligarh: 7 साल के बच्चे पर 5 साल की बच्ची से रेप का आरोप, केस दर्ज

Updated Oct 20, 2020 | 21:10 IST

Aligarh: अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 7 साल के बच्चे पर साढ़े 5 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Loading ...
नाबालिग लड़के के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 7 साल के एक लड़के पर साढ़े 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। आरोपी बच्चे को मंगलवार को जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। लड़की आरोपी के घर से उसकी गेंद लेने गई थी जब उसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। 12 अक्टूबर को हुई कथित घटना तब सामने आई जब लड़की की मां ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

घटना के दिन लड़की अपनी छत पर खेल रही थी तभी उसकी गेंद लड़के के घर चली गई। लड़की फिर गेंद लेने 7 साल के लड़के के घर गई। इस दौरान आरोपी ने कथित रूप से लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

लड़की की मां द्वारा शिकायत में लड़के की उम्र का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन मेडिकल जांच में पता चला कि वह 7 साल का है। लड़का अपने माता-पिता के साथ रहता था। आरोपी लड़के पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।