लाइव टीवी

दिल्ली से घर लौटा था पति, देखा तो आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी

Updated Feb 11, 2021 | 13:13 IST

बिहार के नालंदा में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां दिल्ली से घर लौटे एक पति को उसकी पत्नी आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ मिली। इसके बाद पति ने खौफनाक कदम उठा लिया।

Loading ...
घर लौटा था पत‍ि,यहां प्रेमी संग आपत्त‍िजनक हालत में थी पत्नी
मुख्य बातें
  • दिल्ली से लौटा था पति, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी
  • घर का दरवाज ना खुलने पर हुआ था पति को शक, पिछले दरवाजे से घुसा था अंदर
  • बिहार के नालंदा का है मामला, पति ने उठाया खौफनाक कदम

नालंदा: बिहार के नालंदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स जो दिल्ली में अपनी रोजी रोटी कमाता था, एक दिन वह अचानक से घर लौटा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो शख्स को शक हुआ और वह पिछले दरवाजे से घर के अंदर घुसा। जैसे ही वह अंदर पहुंचा तो हैरान रह गया, यहां उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिनजक हालत में हमबिस्तर थी। गुस्से में आगबबूला हुए शख्स ने इसके बाद आव देखा ना ताव, दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

अचानक घर लौटा था सबलू कुमार

आरोपी का नाम सबलू कुमार है जो नालंदा जिले के हिलसा थाने का रहने वाला है। खबर के मुताबिक सबलू कुमार की 32 वर्षीय पत्नी रेखा का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। सबलू कुमार दिल्ली में नौकरी करता है। जब वह अपने घर लौटा तो पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। इसके बाद उसके खौफनाक कदम उठाते हुए दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। जब लोगों को शक हुआ तो वह सबलू कुमार के घर गए जहां दो-दो लाशें पड़ी हुई थी और बगल में कुदाल और फावड़ा पड़ा हुआ था।

पत्नी का था अफेयर!
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सबलू यादव के घर में दो लाशें पड़ी थी। सबलू यादव की पत्नी रेखा देवी का मायका धनपुर में है, जहां का एक लड़का है निशांत। निशांत और रेखा देवी के बीच प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही इस बारे में आगे की जानकारी दी जाएगी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।'