लाइव टीवी

प्यार और अवैध संबंधों के बीच आ रहे थे पिता, लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से घोंट दिया गला

Updated Mar 22, 2021 | 07:33 IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रिश्तों को शर्मशार करने का ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी लड़की ने अपने पिती की बकरी बांधने वाली रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Loading ...
लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से घोंट दिया पिता का गला
मुख्य बातें
  • अयोध्या में सामने आया हैरान करने वाला एक मामला
  • प्यार के बीच में आ रहे पिता की लड़की ने की हत्या, बकरी बांधने वाली रस्सी से घोंटा गला
  • पूरे परिवार में पसरा सन्नाटा, पुलिस ने प्रेमी- प्रेमिका को किया अरेस्ट

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी लड़की को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पिता बेटी के अवैध संबंधों और प्यार के बीच में आ रहा था और इसी से गुस्साई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

बकरी बांधने वाली रस्सी से घोंटा गला
खबर के मुताबिक लड़की का पिता बेटी के अवैध संबंधों का लगातार विरोध कर रहा था और उसने बेटी के घर से बाहर निकलने तक पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद बेटी और ज्यादा खिन्न हो गई और उसने पिता के मर्डर की योजना बना दी। शनिवार रात को जब पिता खाने के बाद बाहर बने छप्पर में सो गया तो प्रेमी के साथ मिलकर बकरी बांधने वाली रस्सी से पिता का गला घोंट दिया और इसके बाद पिता की मौत हो गई।

बेटी के प्यार के बीच आड़े आ रहा था पिता
पुलिस के मुताबिक, मृतक दरबारी लाल की चार बेटियां हैं जिसमें से तीन की शादी हो गई हैं। छोटी लड़की रंजू का गांव के ही रहने वाले रवि नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए थे जिसका पता चलने पर पिता ने विरोध किया और लड़की पर कई पाबंदिया लगा दी और बेटी के प्रेमी से मिलने पर रोक लगा दी। इसके बाद बेटी ने मन ही मन पिता को ठिकाने लगाने का संकल्प ले लिया।

कबूला जुर्म
पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। रंजू ने बताया कि उसके पिता ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था जो उसे मंजूर नहीं था। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर पिता के हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।