लाइव टीवी

Faridabad: महिला ने लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया, बेटी से छेड़छाड़ करने पर थी भड़की और रच दी खौफनाक साजिश

Updated Oct 29, 2021 | 11:20 IST

फरीदाबाद में एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर को जिंदा जला दिया। महिला ने इसके लिए एक सुनियोजित साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिया।

Loading ...
महिला ने लिवइन पार्टनर को जिंदा जलाया, इस तरह रची थी साजिश
मुख्य बातें
  • फरीदाबाद में महिला ने अपने लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाया
  • लिव इन पार्टनर ने कुछ दिन पहले की थी महिला की 14 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़
  • महिला ने बदला लेने के इरादे से रची साजिश, दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। दरअसल कुछ दिन पहले लिव इन पार्टनर ने महिला की 14 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की थी जिसके बाद दोनों में खूब लड़ाई हुई थी। इसके बाद महिला ने लिव इन पार्टनर को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। लिव इन पार्टनर पवन के साथ उसकी कार में महिला 16 अक्टूबर को दिल्ली गई और कार को परिचित के वहां भिजवा दिया।

महिला ने रची खौफनाक साजिश

खबर के मुताबिक, कुछ समय पहले महिला ने बल्लभगढ़ से 2 लीटर पेट्रोल और कुछ नींद की गोलियां खरीदी थी। दिल्ली पहुंचकर महिला ने पवन से पूछा- मेरे लिए क्या कर सकते हो? इस पवन ने कहा वह कुछ भी कर सकता है। इसके बाद महिला ने हथेली आगे बढ़ाते हुए नींद की गोलियां सामने रखी और कहा इन्हें खाकर दिखाओ। पवन तुरंत ही सारी गोलियां निगल गया जिसके बाद वह बेसुध हो गया।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

एनबीटी की खबर के मुताबिक, इसके बाद महिला पवन को ऑटो में बैठाकर फरीदाबाद के लिए रवान हुई और सेक्टर 75 एरिया में एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसने पवन को फेंक दिया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। 17 अक्टूबर को जब पुलिस ने एक शव बरामद किया तो उसकी शिनाख्त पवन के रूप में हुई। पुलिस पहले शव को किसी नाइजीरियन का मान रही थी लेकिन मामला कुछ और निकला।

दो साल से रह रहे थे लिवइन में

पवन और महिला दो साल से साथ रह रहे थे और इसी दौरान पवन की नियत महिला की 14 वर्षीय बेटी पर डोल गई और उसने छेड़खानी कर दी। इससे महिला गुस्सा हो गई जिसके बाद दोनों में खूब लड़ाई हुई। महिला ने इसके बाद बदला लेने की सोची और इस तरह साजिश को अंजाम दिया। आरोपी महिला फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब की रहने वाली महिला के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी जिसके बाद वह फरीदाबाद आ गई और यहां कंपनी में नौकरी करने लगी तो इसी दौरान उसकी पवन से मुलाकात हो गई जिसके बाद दोनों साथ रहने लगी।