लाइव टीवी

ग्रेटर नोएडा में 55 साल की महिला के साथ गैंगरेप, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने से हालत नाजुक 

55-year-old woman gang-raped in Greater Noida, critical condition due to excessive bleeding
Updated Oct 11, 2021 | 12:59 IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चार लोगों ने 55 वर्षीय एक महिला के साथ गैंगरेप किया। प्राइवेट पार्ट से बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

Loading ...

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के जेवर गांव में चार लोगों ने 55 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) किया। महिला की हालत नाजुक लेकिन स्थिर है। उसकी सर्जरी हुई थी और वह नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता खेतों में चारा काटने गई थी, तभी उसे पुरुषों के एक ग्रुप ने देखा और उसके साथ बलात्कार किया। मुख्य आरोपी की पहचान महेंद्र के रूप में हुई है, वह अपने दोस्तों के साथ अपने जानवरों को चराने के लिए बाहर ले गया था और तभी उसने महिला को देखा और उसके साथ कुकर्म किया।

पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी नशे का आदी है। महेंद्र ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 55 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता के बेहोश होने पर शर्मनाक अपराध करने वाले मौके से फरार हो गए। महिला ने बाद में अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे सर्जरी करानी पड़ी। बताया गया कि उसके प्राइवेट पार्ट से बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी।

पुलिस ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है लेकिन वह खतरे से बाहर है। उनका नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। स्थानीय पुलिस की एक टीम ने भी घटना स्थल का दौरा किया और मौके से से सबूत जुटाए। डीसीपी (नोएडा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि तीनों टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए काम कर रही हैं। पीड़िता एक आरोपी को जानती थी। कुछ ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी जल्द ही पकड़ में आ जाएगा।

राज्य में इस तरह के वारदात नए नहीं हैं। आजमगढ़ में दुष्कर्म के मामले में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर एक महिला ने शनिवार को थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में, मामले की जांच में लापरवाही के लिए स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को सस्पेंड कर दिया गया था।