लाइव टीवी

दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइंस में 77 वर्षीय बिजनेसमैन की घर में घुसकर हत्या, गले पर चोट के निशान

Updated May 01, 2022 | 18:32 IST

दिल्ली के पॉश इलाके सिविल साइंस में 77 वर्षीय एक बिजनेसमैन की हत्या कर दी गई। उनके गले पर चाकू से वार किया गया। उनका शव बिस्तर पर मिला।

Loading ...
मुख्य बातें
  • दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में हत्या हुआ।
  • घर में घुसकर बुजुर्ग बिजनेसमैन की हत्या की गई।
  • चाकू मारकर उनकी हत्या की गई।

दिल्ली के पॉश इलाके में बुजुर्ग बिजनेसमैन की हत्या कर दी गई। सिविल साइंस इलाके के घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या की गई।  बिजनसमैन का नाम रामकिशोर अग्रवाल है। उनकी उम्र 77 वर्ष है। घर के अंदर चाकू मारकर उनकी हत्या की गई। घटना के वक्त परिवार के कुछ सदस्य भी घर में मौजूद थे यह घटना आज सुबह 7 बजे की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी गई है।

उत्तर दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि सिविल लाइंस इलाके में 77 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या हुई है।। उनके घर से नकदी चोरी हुई। उसके बेटे ने अपने पिता को अपने बिस्तर पड़ा देखा। उनके गले पर चोट के निशान थे और उन पर चाकू से वार किया गया। उन्हें सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक सुरक्षा गार्ड ने 2 लोगों को भागने की कोशिश करते हुए देखा।

डीसीपी ने कहा कि जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि मृतक ग्राउंट फ्लोर में रहते थे। वहां किसी ने घुसकर उसे चाकू मार दिया। शायद लूट भी हुई है। राशि का पता लगाया जा रहा है। हत्या सह लूट का मामला दर्ज किया गया है। टीमें भेजी गईं, हमें उम्मीद है कि जल्द ही मामला सुलझ जाएगा।