लाइव टीवी

कानून के रखवालों ने तोड़ा कानून, चंदा मांगने पर बिहार के वैशाली में विवाद

Updated May 31, 2022 | 08:18 IST

बिहार के वैशाली में एक रिटॉयर्ड दारोगा के घर से चंदा मांगना एक पक्ष को भारी पड़ गया। दारोगा के बेटे पर फायरिंग करने का आरोप है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • वैशाली में चंदा मांगने पर विवाद
  • फिलहाल चार लोग हिरासत में
  • रिटायर्ड दारोगा के बेटे पर फायरिंग का आरोप

वो कानून के रक्षक हैं, उससे उम्मीद की जाती है कि कम से कम वो कुछ ऐसा नहीं करेगा जिससे आम लोगों का भरोसा पुलिसिया व्यवस्था से उठे। मामला बिहार के वैशाली जिले का है। एक रिटायर्ड दारोगा के बेटे पर आरोप है कि उसने चंदा मांगने वालों से विवाद किया। दारोगा के बेटे को चंदा देना इतना नागवार गुजरा कि उसने बदसलूकी की और मामला यहीं से खराब होता चला गया। दारोगा के बेटे के पक्ष और चंदा मांगने वासे पक्ष में जमकर पथराव हुआ। इसी बीच दारोगा के बेटे पर गोली चलाने का आरोप है। हालांकि दारोगा के बेटे का कहना है कि उसने फायरिंग नहीं की थी। 

वैशाली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है कि चंदा विवाद ने इतना बड़ा रूप क्यों लिया। अभी तक जो जानकारी मिली है कि उसके मुताबिक दोनों पक्षों एक दूसरे के ऊपर नाराज हुए और बातचीत धीरे धीरे विवाद में बदल गया। इस मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।