लाइव टीवी

सहारनपुर में कांवड़ियों को फल-पानी देकर सेवा करने वाले मुस्लिम युवक पर जानलेवा हमला, Video

Updated Jul 27, 2022 | 14:14 IST

Saharanpur : सहारनपुर में कांवड़िओं को फल और पानी देकर उनकी सेवा करने वाले मुस्लिम युवक काजी फरहान पर जानलेवा हमला हुआ है। फरहान ने एक हिंदू मंदिर में दर्शन भी किए थे।

Loading ...

Saharanpur : सहारनपुर में कांवड़ियों को फल और पानी देकर उनकी सेवा करने वाले मुस्लिम युवक काजी फरहान पर जानलेवा हमला हुआ है। फरहान ने एक हिंदू मंदिर में दर्शन भी किए थे। फरहान का आरोप है कि मंगलवार रात घर के बाहर उसे दो हमलावरों ने बुरी तरह पीटा। यही नहीं हमलावरों ने उसकी चेन छीन ली और धारदार हथियार से उसे जान से मारने की कोशिश की। फरहान का कहना है कि सहारनपुर में जबसे उसने शाकुंभरी देवी मंदिर का दर्शन किया है तब से सोशल मीडिया पर उसे धमकियां मिल रही हैं। मंदिर के पास से गुजरने वाले कांवड़ियों को फरहान ने फल और पानी देकर उनकी सेवा की थी। इस नेक काम के लिए उसकी काफी तारीफ हुई। हमले के बाद फरहान के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उसने इस हमले की शिकायत पुलिस से की है।