लाइव टीवी

दिल्ली के मंगोलपुरी में तीन किशोरों ने 9 वर्षीय बधिर लड़की का यौन उत्पीड़न किया

Updated Sep 11, 2020 | 06:50 IST

नौ वर्षीय बधिर लड़की का उसके घर के निकट रहने वाले तीन किशोरों द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। मामला दिल्ली के मंगोलपुरी का है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
मूक बधिर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न

नई दिल्ली : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में नौ वर्षीय बधिर लड़की का उसके घर के निकट रहने वाले तीन किशोरों द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है। अभी पूछताछ नहीं की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना पिछले सप्ताह की है। पीड़ित बधिर है और उसने अपने परिजन को पहले घटना की जानकारी नहीं दी थी। अधिकारी ने कहा बाद में लड़की ने मां को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और सोमवार को शिकायत दर्ज की गई।

पुलिस ने कहा कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि एमएलसी रिपोर्ट में बलात्कार के संकेत नहीं मिले। पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपने बयान में कहा कि उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया जा चुका है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।