लाइव टीवी

एलजी ने भेजा मानहानि का नोटिस तो आप सांसद संजय सिंह ने इस तरह दिया जवाब, VIDEO

Updated Sep 07, 2022 | 14:41 IST

आम आदमी पार्टी के नेताओं और एलजी वी के सक्सेना के बीच तनातनी की खबर नई बात नहीं है। एलजी द्वारा भेजे गए मानहानि के नोटिस को सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान फाड़ दिया।

Loading ...
संजय सिंह, आप के राज्यसभा सांसद
मुख्य बातें
  • दिल्ली के एलजी पर आप नेताओं ने लगाए हैं भ्रष्टाचार के आरोप
  • खादी ग्रामोद्योग में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप
  • एलजी ने भेजा है मानहानि का नोटिस

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एलजी विनय कुमार सक्सेना द्वारा दी गई मानहानि नोटिस को मीडिया के सामने फाड़ दिय़ा। बता दें कि आप का आरोप है कि वी के सक्सेना जब खादी ग्रामोद्योग में थे तो वो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। आप के नेताओं आतिशी सिंह के साथ साथ कुछ और नेताओं के बारे में एलजी ने कहा कि आखिर साक्ष्य क्या है। अगर आरोप लगाने वाले लोग साक्ष्य पेश नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ वो कानूनी रास्ता अख्तियार करेंगे। तय समयसीमा बीत जाने के बाद जब आप के नेताओं ने साक्ष्य नहीं दिए तो एलजी की तरफ से मानहानि का नोटिस भेजा गया। 

'नोटिस से डरने वाला नहीं'
संजय सिंह ने कहा कि वो किसी भ्रष्ट या ऐसे शख्स से नहीं डरने वाले हैं जो भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हो। वो इस तरह के नोटिस को एक बार दो बार नहीं 10 बार फाड़ेंगे। ऐसा कह कर उन्होंने मानहानि के नोटिस को फाड़ दिया। उसके बाद कहा कि अगर कोई शख्स यह समझता है कि वो इस तरह की नोटिसों को भेजकर डरा देगा तो वो उसकी गलतफहमी है। भारत का संविधान उन्हें सच बोलने की इजाजत देता है।


भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी
संजय सिंह ने कहा कि उच्च सदन के वो सदस्य है। वो समझते हैं कि कोई भी बात किस तरह से रखनी है। लेकिन अगर कोई शख्स भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त रहा हो तो क्या उसके खिलाफ नहीं बोला जाएगा। आम आदमी पार्टी हमेशा सच के साथ खड़ी रही है और सच बोलने में कभी पीछे हटने वाली नहीं है। वो यह कहना चाहते है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम चलाई जा रही है उसकी गति को कुंद होने नहीं दिया जाएगा। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।