लाइव टीवी

Haridwar News: लंबी जद्दोजहद के बाद हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 44 प्रत्याशियों की सूची

Updated Sep 07, 2022 | 17:01 IST

Haridwar News: हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने 44 प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी है। प्रत्याशियों की सूची तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने लंबी जद्दोजहद और माथापच्ची के बाद यह सूची जारी की।

Loading ...
बीजेपी ने जारी की सभी प्रत्‍याशियों की सूची
मुख्य बातें
  • भाजपा ने जारी की पंचायत चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों की सूची
  • प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में हुआ नामों पर विचार
  • हरिद्वार के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने की सभी नामों की घोषणा

Haridwar News: लंबी जद्दोजहद और माथापच्ची के बाद भाजपा ने हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 44 प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी है। बता दें कि, अब तक हुए चुनावों में भाजपा यहां के जिला पंचायत चुनाव में सफलता हासिल नहीं कर पाई है। इसलिए इस बार का चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गया है। यही वजह है कि, प्रत्याशियों की सूची तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में जिलों से प्राप्त किए गए पैनल पर मंथन कर नाम तय किए।

भाजपा ने इस बार प्रत्याशियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का विशेष ख्याल रखा है। जातीय समीकरणों के हिसाब से लेखा-जोखा करके ही सभी प्रत्याशियों का चयन किया गया है। पार्टी स्‍तर पर नाम तय करने के बाद सभी प्रमुख नेता इन नामों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंचे। जहां पर सूची पर विचार के बाद फाइनल लिस्‍ट जारी की गई।

पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

भाजपा प्रवक्‍ता के अनुसार, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी प्रत्याशियों के नामों पर गहन विचार किया। काफी मंथन और आपसी सहमति के बाद ही सूची जारी की। हरिद्वार के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। जिन प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा की गई है, उन सभी ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया।

26 को मतदान और 29 सिंतबर को परिणाम  

बता दें कि इस पंचायत चुनाव के लिए मतदान 26 सितंबर को होगा। इस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया छह सितंबर से शुरू हो चुकी है और 8 सितंबर तक नामांकन जारी रहेगा। वहीं, 9 से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तारीख होगी और 13 सितंबर को प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। चुनाव में मतदान 26 सितंबर और मतगणना 29 सितंबर को होगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।